कोरोना संक्रमण से जमीन और मकान के निबंधन पर भी ग्रहण, जानें कहां पड़ा सबसे अधिक असर

कोरोना संक्रमण के कारण आम-जनजीवन ही नहीं सरकारी विभागों की राजस्व वसूली भी प्रभावित हुई है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए राजस्व लक्ष्य बढ़ाने के बजाय चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 में पहले से घटा दिया गया है। -

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 09:23 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 09:23 AM (IST)
कोरोना संक्रमण से जमीन और मकान के निबंधन पर भी ग्रहण, जानें कहां पड़ा सबसे अधिक असर
कोरोना संक्रमण से सरकारी विभागों की राजस्व वसूली भी प्रभावित हुई है। प्रतीकात्मक तस्वीर।

चंद्रशेखर, पटना। कोरोना संक्रमण के कारण आम-जनजीवन ही नहीं, सरकारी विभागों की राजस्व वसूली भी प्रभावित हुई है। पहले दो माह में लक्ष्य के सापेक्ष दस फीसद राजस्व की वसूली भी नहीं हुई। कोरोना संक्रमण को देखते हुए राजस्व लक्ष्य बढ़ाने के बजाय चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 में पहले से घटा दिया गया है। पिछले वित्तीय वर्ष में जहां पटना जिला निबंधन कार्यालय का लक्ष्य 991 करोड़ रखा गया था, वहीं इस बार लक्ष्य 932 करोड़ रखा गया है। पिछले साल पटना जिला निबंधन कार्यालय ने 991 करोड़ लक्ष्य के सापेक्ष 882 करोड़ का राजस्व प्राप्त किया था। यह लक्ष्य का 89 फीसद रहा था। वहीं, इस वित्तीय वर्ष में 31 जनवरी तक मात्र 553 करोड़ राजस्व प्राप्ति हुई है, जो लक्ष्य का 59 फीसद ही है। हालांकि मार्च बाकी है। इसके बावजूद लक्ष्य से काफी कम राजस्व मिलने का अनुमान है। कोरोना संक्रमण का सर्वाधिक असर निबंधन विभाग के राजस्व पर दिख रहा है। इस वित्तीय वर्ष में दस माह के दौरान 56,423 दस्तावेजों का निबंधन हो चुका है।

 
अप्रैल 2020 से जनवरी 2021 तक (राशि करोड़ में) 
-----------------------
अंचल  दस्तावेज  लक्ष्य  प्राप्त राजस्व  उपलब्धि
पटना सदर  9,788  314.33  205.17
65.27 फीसद
पटना सिटी  7471   87     64.51
74.18 फीसद
दानापुर  11,235  154.79   122.83
79 फीसद
बाढ़     5,061    19.13    16.94  88.55 फीसद
बिक्रम  7,443     35.19    37.65 107 फीसद
मसौढ़ी  6,341     27.11   22.84   84.25 फीसद
फुलवारीशरीफ 9,086 105.3   83.48    79 फीसद  
 
कुल लक्ष्य - 932 करोड़
कुल राजस्व प्राप्ति - 553 करोड़
प्राप्ति का प्रतिशत - 59.38 
अप्रैल 2019 से जनवरी 2020 तक (राशि करोड़ में) 
 
अंचल  दस्तावेज  लक्ष्य  प्राप्त राजस्व  औसत 


पटना सदर   13,542    338.62  300.11  88.63 फीसद
पटना सिटी   9,888   93.53    86.66  92.65 फीसद
दानापुर  15,234  167.09   160.63   96 फीसद
बाढ़   6,467   20.71    19.86   95.9 फीसद
बिक्रम  8,929    38.49    44.51  115.64 फीसद
मसौढ़ी  8,248     29.16   28.81   98.8 फीसद
फुलवारीशरीफ 12,287   113.38  107.41  94.73 फीसद
chat bot
आपका साथी