हास्य क्लब की गतिविधियों पर कोरोना का पहरा

पटना जू के केना गार्डेन में चलने वाले हास्य क्लब पर भी कोरोना का असर दिखने लगा है

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Jul 2020 06:00 AM (IST) Updated:Thu, 09 Jul 2020 06:12 AM (IST)
हास्य क्लब की गतिविधियों पर कोरोना का पहरा
हास्य क्लब की गतिविधियों पर कोरोना का पहरा

पटना। पटना जू के केना गार्डेन में चलने वाले हास्य क्लब पर भी कोरोना का असर दिखने लगा है। इस क्लब में कोरोना संक्रमण से पहले 20-25 लोग आते थे, लेकिन अब यहां सिर्फ पांच से छह लोग ही पहुंच रहे हैं। कोरोना संक्रमण से पहले जब 25 लोगों के हास्य क्लब का समूह ठहाके लगाता था तो पूरे परिसर में इसकी गूंज सुनाई देती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब जो भी पांच से छह लोग इस समूह के पहुंचते हैं वे कोरोना संक्रमण के डर से फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए हास्य योग करते हैं। तीन से चार फीट दूरी बनाकर लोग योग कर रहे हैं। एक घंटे हास्य क्लब में कई तरह के योग : इस हास्य क्लब को लक्ष्मण पंडित योगा शिविर के नाम से भी लोग जानते हैं। क्लब के कोऑर्डिनेटर लक्ष्मण पंडित ने कहा कि हर दिन प्राणायाम से शुरुआत होती है। प्राणायाम करने के बाद संधि संचालन किया जाता है। इसमें पूरे शरीर के जोड़ का व्यायाम होता है। क्लैपिंग, कटिचक्रासन, तारासन, उत्कटासन, जंपिंग जैसे योग होते हैं। बजरंगासन में पूरे शरीर को कसने का योग किया जाता है। वहीं महावीर आसन में धनुष-बाण छोड़ने की मुद्रा बनाई जाती है। श्वान आसन के करने से किडनी को फायदा होता है। अंत में हास्य योग किया जाता है। रोज सुबह छह बजे से सात बजे तक एक घंटे तक क्लब की गतिविधियां चलती हैं। क्लब में दूर-दूर से आते हैं लोग : इस क्लब में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी आती हैं। क्लब के सदस्य महावीर कॉलोनी, बेली रोड, गर्दनीबाग, आशियाना, कुर्जी, मीठापुर, अनिसाबाद जैसे इलाकों से आते हैं। क्लब के अधिकतर लोग 65 वर्ष से अधिक उम्र वाले होने के कारण कोरोना के डर से नहीं पहुंच रहे हैं। वे लोग अपने घर पर ही योग कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी