बिहार के बीजेपी विधायक का विवादित बयान,कहा- कन्वर्टेड हैं भारत के मुसलमान, DNA टेस्ट से सब पता चल जाएगा

उत्तर प्रदेश में वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी ने सोमवार को इस्लाम छोड़कर हिन्दू धर्म अपना लिया। इसको लेकर अब बिहार में सियासत शुरू हो गई है। बीजेपी के विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है किभारत के मुसलमान कन्वर्टेड हैं।

By Rahul KumarEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 02:30 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 08:24 AM (IST)
बिहार के बीजेपी विधायक का विवादित बयान,कहा- कन्वर्टेड हैं भारत के मुसलमान, DNA टेस्ट से सब पता चल जाएगा
बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचोल। जागरण आर्काइव

पटना, आनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश (UP) में वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी ने इस्लाम धर्म को छोड़कर सोमवार को हिन्दू धर्म अपना लिया और मंदिर के शिवलिंग पर अभिषेक भी किया। हिन्दू धर्म अपनाने के बाद रिजवी अब जितेन्द्र सिंह त्यागी के नाम से जाने जाएंगे। रिजवी के इस्लाम छोड़ने के बाद अब बिहार में सियासत शुरू हो गई है। अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने विवादित बयान दिया है और कहा है कि देश में जितने भी मुसलमान हैं वो कन्वर्टेड हैं। 

'भारत के मुसलमान कन्वर्टेड हैं'

बीजेपी के फायर ब्रांड नेता हरिभूषण ठाकुर बचौल ने मंगलवार को कहा कि भारत के मुसलमानों के पूर्वज हिन्दू हैं। विधायक के मुताबिक भारत में रह रहे मुसलमान कन्वर्टेड हैं। एक वक्त था जब तलवार के बल पर लोगों ने धर्म कबूल कर लिया। उन्होंने कहा कि अब तो डीएनए टेस्ट के जरिए इसका पता भी लगाया जा सकता है। यूपी के वक्फ वोर्ड के पूर्व चेयरमैन रिजवी के हिन्दू धर्म अपनाने पर उन्होंने कहा कि, रिजवी साहब ने घर वापसी की है। यूपी चुनाव से इसका कोई लेना देना है। सनातन धर्म सबसे सुंदर जीवन पद्धति है। अपने बयानों से गठबंधन की सरकार को हमेशा असहज करने वाले बचौल के बयान पर जनता दल यूनाइडेट ने भी प्रतिक्रिया दी। जेडीयू के विधान पार्षद गुलाम गौस ने ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि, कुछ लोगों को कुछ भी बोलने की आदत होती है। उन्होंने कहा कि कोई भी किसी भी धर्म को अपना सकता है। इसमें कोई पाबंदी नहीं है।

शराबबंदी पर भी उठा चुके हैं सवाल

राज्य के मधुबनी जिले के विस्फी से विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल आए दिन अपने बयानों की वजह से चर्चे में रहते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराबबंदी को सख्त करने के लिए समीक्षा बैठक की जिसके बाद बचौल ने इस कानून को वापस लेने की मांग कर दी थी। 

chat bot
आपका साथी