बिहार में सरकार को उसकी कमियां बताएंगे कांग्रेस कार्यकर्ता, अनिल शर्मा बोले- राज्‍य प्रभारी मेरी बात से सहमत

Bihar Congress News बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास ने कहा है कि विपक्ष होने के नाते कांग्रेस नेताओं का फर्ज बनता है कि वे सरकार को उसकी कमियां बताएं। जहां गलत हो रहा है उसके खिलाफ आवाज उठाएं।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Mon, 05 Jul 2021 02:16 PM (IST) Updated:Mon, 05 Jul 2021 02:16 PM (IST)
बिहार में सरकार को उसकी कमियां बताएंगे कांग्रेस कार्यकर्ता, अनिल शर्मा बोले- राज्‍य प्रभारी मेरी बात से सहमत
बिहार कांग्रेस में नई जान फूंकने में लगे राज्‍य प्रभारी। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, राज्य ब्यूरो। बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास ने कहा है कि विपक्ष होने के नाते कांग्रेस नेताओं का फर्ज बनता है कि वे सरकार को उसकी कमियां बताएं। जहां गलत हो रहा है उसके खिलाफ आवाज उठाएं। दास रविवार को महिला कांग्रेस की राज्य कार्यकारिणी की बैठक को वर्चुअल माध्यम से संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता महिला कांग्रेस अध्यक्ष अमिता भूषण ने की, जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा भी शामिल हुए।

महिला कांग्रेस की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में दिया निर्देश

बैठक में शामिल लगभग 30 जिले के अध्यक्षों और प्रदेश पदाधिकारियों से सांगठनिक स्थिति की समीक्षा के साथ भविष्य की कार्ययोजनाओं पर विमर्श किया। पूजा त्रिपाठी ने इंटरनेट मीडिया की महत्ता और उसकी उपयोगिता पर जरूरी दिशा निर्देश दिए। मदन मोहन झा ने कहा कि महिला कांग्रेस ने अपनी सक्रियता से पार्टी को काफी मजबूती दी है। सात से 17 जुलाई के बीच मंहगाई पर आयोजित राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम में महिला कांग्रेस अपनी मजबूत भागीदारी देगी।

महिला कांग्रेस के जज्‍बे की तारीफ की

भक्त चरण दास ने कहा कि उन्होंने अपने अल्प कार्यकाल में किसान सत्याग्रह यात्रा के दौरान महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का उत्साह देखा है। उन्हें उनकी प्रतिभा, क्षमता पर पूरा भरोसा है। बैठक को महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमिता देव, पूनम पासवान, जया मिश्रा, किरण शर्मा, रीता सिंह, शरबत फातिमा ने विचार व्यक्त किया।

अनिल शर्मा ने संगठनात्‍मक मुद्दे पर की बात

इधर, बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष अनिल शर्मा ने राज्‍य प्रभारी भक्‍त चरण दास से मिलकर संगठन में सभी वर्गों को प्रतिनिधित्‍व देने के मसले पर चर्चा की। शर्मा ने दावा किया कि राज्‍य प्रभारी उनकी बातों से सहमत हैं और आगे सांगठनिक बदलाव के इसकी झलक देखने को मिलेगी। उन्‍होंने बिहार में अलग-अलग वर्गों से कार्यकारी अध्‍यक्ष बनाने का सुझाव पार्टी को दिया था। इसके अलावा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में भी बिहार से सभी वर्गों का प्रतिनिधित्‍व सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी