युवाओं के दम पर संगठन में जान फूंकेगी कांग्र्रेस

प्रदेश कमेटी में युवाओं की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी और जातीय संतुलन के जरिए कांग्र्रेस चुनाव से पहले संगठन में जान फूंकने की तैयारी में जुट गई है।

By pradeep Kumar TiwariEdited By: Publish:Sun, 01 Mar 2015 10:47 AM (IST) Updated:Sun, 01 Mar 2015 10:49 AM (IST)
युवाओं के दम पर संगठन में जान फूंकेगी कांग्र्रेस

पटना। प्रदेश कमेटी में युवाओं की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी और जातीय संतुलन के जरिए कांग्र्रेस चुनाव से पहले संगठन में जान फूंकने की तैयारी में जुट गई है। यही कारण है कि पार्टी आलाकमान ने अशोक चौधरी को ही प्रदेश अध्यक्ष के रूप में बरकरार रखा और उन्हें अपने मुताबिक टीम बनाने की पूरी आजादी दी।

पटना के सदाकत आश्रम में शनिवार को प्रदेश कांग्र्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी ने मीडिया को बताया कि 235 लोगों की टीम में आधे से अधिक सदस्य युवा हैं, जिनकी उम्र 40 वर्ष से कम है। टीम बनाते वक्त युवा कांग्र्रेस और यूएनएसआइ के सदस्यों का भी ख्याल रखा गया है। उक्त दोनों संगठनों में सात लोगों को महासचिव बनाया गया है, जबकि 22 सचिव भी युवा हैं।

उन्होंने कहा कि टीम में हर वर्ग और जाति को तरजीह दी गई है। सबसे ज्यादा जगह मुस्लिम और ब्राह्मïण को दी गई है। महिलाओं को भी उचित प्रतिनिधित्व दिया गया है। नवगठित कमेटी में 15 उपाध्यक्ष, 25 महासचिव, 76 सचिव, 43 आयोजन सचिव और 12 प्रवक्ता बनाए गए हैं।

नई टीम

उपाध्यक्ष : अब्दुल हैदर, जीएस रामचंद्र दास, नरेश यादव, लक्ष्मी देवी, राम चंद्र भारती, दिलीप कुमार चौधरी, पूर्णमासी राम, अजीत शर्मा, समीर कुमार महासेठ, सुबोध कुमार, ब्रजेश कुमार पांडेय, कौकब कादरी, शकिलुर रहमान, तनवीर अख्तर, मनोज कुमार सिंह।

महासचिव : अंबुज किशोर झा, ब्रजेश प्रसाद मनन, विनोद शर्मा, तारानंद सदा, रामचंद्र मंडल, चंदन यादव, विनय चंद्र श्रीवास्तव, राम कलेवर सिंह, राजेश राम, आजमी बारी, जया मिश्रा, अरविंद शर्मा, कौसर अली खान, संजीव कुमार सिंह, पूनम पासवान, सरवत जहां फातमा, आलोक सिंह, शंभु पटेल, केशर कुमार सिंह, जय प्रकाश चौधरी, अखिलेश्वर सिंह, इरशाद अहमद खान, अक्षय लाल पासवान, राज नारायण गुप्ता, उमर सैफुल्ला खान।

प्रवक्ता : एचके वर्मा, हरखू झा, वीके ठाकुर, राजेश सिन्हा, भावना झा, अरशद अब्बास आजाद, सुमन कुमार मल्लिक, रंजीत मिश्रा, विनोद कुमार सिंह, राजेश राठौर, आशुतोष कुमार, सुनील राय।

जिलाध्यक्ष : नरेंद्र शर्मा-पश्चिमी चंपारण, शैलेंद्र शुक्ला-पूर्वी चंपारण, महेश प्रसाद राय- वैशाली, विद्यानंद सिंह-मुजफ्फरपुर, विमल शुक्ला-सीतामढ़ी, मो. असद-शिवहर, इफ्तेखार हैदर-गोपालगंज, डा. बिंदू शेख्रर पाण्डेय- सिवान, शीतलांबर झा-मधुबनी, सीता राम चौधरी-दरभंगा, अबू तमीम-समस्तीपुर, विद्यानंद मिश्रा-सहरसा, विमल यादव-सुपौल, सत्येंद्र यादव-मधेपुरा, अनिल सिन्हा-अररिया, इंदू सिन्हा-पूर्णिया, पिंटू चौधरी-किशनगंज, प्रेम राय-कटिहार, सहजाद अली-भागलपुर, संजीव सिंह-बांका, सौरभ निधि-मुंगेर, प्रभात कुमार सिंह-लखीसराय, सुनीला देवी-शेखपुरा, हरेंद्र सिंह-जमुई, अर्जुन सिंह-बेगूसराय, गुड्डू पासवान-खगडिय़ा, दिलीप कुमार-नालंदा, राजकुमार राजन-पटना शहरी, आशुतोष कुमार-पटना ग्र्रामीण-1, सत्येंद्र बहादुर-पटना ग्र्रामीण-2, त्रिवेणी सिंह-भोजपुर, तथागत हर्षवद्र्धन-बक्सर, संतोष कुमार मिश्रा-रोहतास, सरफराज अंसारी-कैमूर, चंद्रिका यादव-गया, हरिनारायण द्विवेद्वी -जहानाबाद, धनंजय शर्मा-अरवल, अरविंद सिंह-औरंगाबाद, आभा देवी-नवादा

कितने किस जाति के

मुस्लिम -46

ब्राह्मïण - 42

भूमिहार - 31

राजपूत -28

यादव - 24

कायस्थ -7

chat bot
आपका साथी