बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद भी कांग्रेस ने नहीं छोड़ी आस, कहा- पार्टी का बढ़ रहा समर्थन

बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष डॉ मदन मोहन ने आज मिलन समारोह में कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी से नाराज लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। उन्‍होंने पार्टी की लोकप्रियता बढ़ने का दावा किया। कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी विनोद पाठक और उनके समर्थकों को सदस्‍यता दिलाई।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 03:42 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 04:22 PM (IST)
बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद भी कांग्रेस ने नहीं छोड़ी आस, कहा- पार्टी का बढ़ रहा समर्थन
मिलन समारोह में विनोद पाठक व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा। जागरण फोटो

पटना, राज्य ब्यूरो । कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी विनोद पाठक ने आज रविवार को अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने पाठक को पार्टी सदस्यता दिलाई। इस मौके पर उन्‍होंने पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता का दावा किया।

कांग्रेस का बढ़ रहा समर्थन

मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने कहा कि आज देश में किसान विरोधी, जन-विरोधी, नौजवान विरोधी सरकार से राज्यवासी व देशवासी त्रस्त हैं। देश के अन्नदाता वर्तमान की मोदी सरकार के तीन काले कानून को निरस्त करने के लिए देश भर में आंदोलन कर रहे हैं। विनोद पाठक एवं उनके समर्थकों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करना ये दर्शाता है कि किसानों के समर्थन में दिन-प्रतिदिन देशवासियों का समर्थन कांग्रेस की ओर बढ़ रहा है।

वह दिन भी आएगा

एक वक्त आएगा जब  देश के सम्पूर्ण किसान, नौजवान, बेरोजगार युवा, जाति, धर्म से उपर उठकर किसानों के समर्थन में आगे आएगा और मोदी सरकार को भूमि अधिग्रहण अध्यादेश की तरह किसानों के खिलाफ बनाए गए तीनों काले कानून को वापस लेना होगा।  विनोद पाठक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही देश की एकमात्र पार्टी है, जो देश में सभी वर्गों की हिमायती है। मैंने सोच-समझकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पंहुचाएंगे।

मिलन समारोह में  सुबोध कुमार, प्रवक्ता राजेश राठौड़, डॉ शरवत जहां फातमा, पटना महानगर अध्यक्ष शशि रंजन यादव, रीता सिंह, डॉ अशोक गगन, श्रीमती जमुना अग्रवाल, रजनीश कुमार सिंह, सौरभ सिन्हा, शंकर झा, अमित कुमार मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी