जेपी नड्डा बोले-दस लाख रोजगार देने वाले पहले 20 लाख लोगों के पलायन पर दें जवाब

लौहपुरुष और देश के पूर्व गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर पटना में बुद्धिजीवी समागम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जेपी नड्डा ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल आधुनिक भारत के निर्माता थे।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 10:10 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 10:44 PM (IST)
जेपी नड्डा बोले-दस लाख रोजगार देने वाले पहले 20 लाख लोगों के पलायन पर दें जवाब
लौहपुरुष और देश के पूर्व गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी के नेता।

पटना, जेएनएन। भाजपा की ओर से लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शनिवार शाम आयोजित बुद्धिजीवी समागम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विपक्ष करारा तंज कसा। उन्होंने तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दस लाख नौकरियों का भ्रमजाल फैलाने वाले पहले 20 लाख बिहारियों के पलायन पर जवाब दें। नड्डा ने कहा कि सरदार पटेल को आधुनिक भारत के निर्माता थे। सरदार पटेल ने मधुर भाषी थे और सख्त भी थे, वो नहीं समझने वालों को भी समझाना जानते थे, यही उनकी खूबी थी। सरदार पटेल कांग्रेस के नेता थे लेकिन कांग्रेस ने उनको वो सम्मान नहीं दिया, जिसके वे हकदार थे। नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में प्रतिमा स्थापित कर लौह पुरुष को सम्मान दिया। 

समागम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद रेखा वर्मा और बुद्धिजीवी समाज के लोग शामिल हुए। सभी नेताओं ने सरदार पटेल की तस्वीर पर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। दीप प्रज्वलित कर भारत की एकता, अखंडता के प्रतीक लौह पुरुष को याद किया।

15 वर्षो में बिहार की तस्वीर बदल गई

विपक्ष पर हमला करते हुए नड्डा ने कहा कि राजद के राज में बिहार पिछड़ गया लेकिन पिछले 15 सालों में बिहार की तस्वीर बदल गई है। बिहार में तेजी से विकास हो रहा है। अब बिहार में 11 नए मेडिकल कॉलेज बन गए हैं, गंगा, सोन नदियों पर पुल बनाए गए हैं। सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। राजद-कांग्रेस-माले का गठबंधन बिहार को पीछे ले जाने वाला है जबकि भाजपा, जदयू, वीआइपी और हम का गठबंधन बिहार को आगे ले जाएगा।

रियासतों के एकीकरण को किया याद

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की 550 से ज्यादा रियासतों का एकीकरण करने का काम किया। भाजपा ने जम्मू-कश्मीर से धारा-370 को हटाकर सरदार वल्लभ भाई पटेल के सपने को पूरा किया है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि लौह पुरुष की उपाधि किसी सामान्य जन को नहीं मिलती है। सरदार वल्लभ भाई पटेल वाकई इस देश के लौहपुरुष थे। उन्होंने भारत के कई रजवाडों को मिलाकर भारत के भौगोलिक क्षेत्र फल को बड़ा करने का काम किया।

chat bot
आपका साथी