Bihar Weather: बिहार में ठंडी हवाओं का कहर जारी, 26 जनवरी से बदल सकता है मौसम

ठंडी हवाओं के चलने से बिहार के सभी इलाकों में सर्दी का सितम जारी है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार 26 जनवरी से मौसम में सुधार की संभावना है।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Wed, 22 Jan 2020 04:43 PM (IST) Updated:Wed, 22 Jan 2020 07:08 PM (IST)
Bihar Weather: बिहार में ठंडी हवाओं का कहर जारी, 26 जनवरी से बदल सकता है मौसम
Bihar Weather: बिहार में ठंडी हवाओं का कहर जारी, 26 जनवरी से बदल सकता है मौसम

 पटना, जेएनएन। लंबे समय के बाद गुरुवार से राजधानी के मौसम में सुधार होने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार गुरुवार को राजधानी में धूप खिल सकती है और फिर उसके बाद दिन का मौसम साफ रहने की संभावना है। फिलहाल देश के पश्चिमी भाग का आकाश साफ हो चुका है, जबकि मौसम विभाग के पूर्वानुमान में कहा गया है कि 24 जनवरी को मौसम फिर खराब हो सकता है। उसका असर बिहार में भी पडऩे की उम्मीद है। हालांकि, फिलहाल राजधानी समेत प्रदेश के अन्य भागों में गुरुवार से मौसम में सुधार की उम्मीद है। 

राजधानी में मंगलवार और फिर बुधवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा, लेकिन दिन चढऩे के बाद वातावरण में थोड़ी गर्मी बढ़ती गई। मंगलवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी की हवा में 95 फीसद नमी रिकॉर्ड की गई। 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पटना के साथ-साथ गया, भागलपुर, पूर्णिया सहित राज्य के अधिकांश भागों के मौसम में काफी सुधार हुआ है। गुरुवार से प्रदेश की स्थिति और बेहतर हो जाएगी। 

 25 और 26 को राज्य में छा सकते हैं बादल, हो सकती है हल्की बूंदाबांदी

मौसम विभाग के मुताबिक 24 जनवरी को पश्चिमी हिमालय में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ से मौसम खराब हो सकता है। उसका असर बिहार पर 25 एवं 26 जनवरी को हो सकता है, लेकिन अब उतनी ठंड पडऩे की उम्मीद नहीं है। 

बुधवार को भी प्रभावित रही ट्रेनों की रफ्तार

अत्याधिक विलम्ब से चलने के कारण आज दिनांक 22/01/2020 को पटना पहुंचने वाली गाड़ी सं.20802 मगध एक्सप्रेस का आंशिक समापन पटना जंक्शन में ही किया जाएगा। यह गाड़ी आज इस्लामपुर नही जायेगी।

आज ही दिनांक 22/01/2020 को गाड़ी सं.18623 इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस इस्लामपुर की वजाय पटना जंक्शन से ही खुलेगी।

नोट:: यात्रियों की सुविधा हेतु इस्लामपुर से चलने वाली मेमू गाड़ी सं.63327 को पटना-हटिया एक्सप्रेस के समयानुसार चलाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी