बिहारवासियों से बोले CM नीतीश कुमार-हौसला और धैर्य रखें, हम इस जंग को भी जीतेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहारवासियों से कोरोना के खिलाफ एकजुट होकर दृढ़ इच्छाशक्ति और सकारात्मक सोच के साथ मुकाबला करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि राज्य में लॉकडाउन को सफल बनाने में सबका सहयोग जरूरी है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 06:09 AM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 06:09 AM (IST)
बिहारवासियों से बोले CM नीतीश कुमार-हौसला और धैर्य रखें, हम इस जंग को भी जीतेंगे
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। जागरण आर्काइव। -

राज्य ब्यूरो, पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहारवासियों से कोरोना के खिलाफ एकजुट होकर दृढ़ इच्छाशक्ति और सकारात्मक सोच के साथ मुकाबला करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि राज्य में लॉकडाउन को सफल बनाने में सबका सहयोग जरूरी है। बिहारवासी कोरोना के खिलाफ जंग में सफल होंगे। आप अपना हौसला एवं धैर्य बनाएं रखें। सरकार बचाव के लिए सभी जरूरी कदम उठा रही है। कृपया जागरूक एवं सतर्क रहें। डॉक्टरों की सलाह और दिशा-निर्देशों का पालन करें। 

अनिवार्य रूप से टीका लगाने की भी अपील

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यवासियों से यह भी कहा कि मेरी आप सब से अपील है कि मास्क जरूर लगाएं। दो गज की दूरी बनाए रखें। हाथ धोते रहें और नंबर आने पर टीका जरूर लगवाएंं। भरोसा है कि हम सब मिलकर इस बीमारी से मुक्ति अवश्य प्राप्त करेंगे। मुख्यमंत्री ने वॉयस मैसेज के जरिए भी उक्त आशय की अपील की है। उन्होंने कहा कि राज्य में पिछले वर्ष इस महामारी से लोगों को राहत पहुंचाने के लिए कई कदम उठाए गए थे। परिणाम हुआ था कि आठ मार्च 2021 को कोरोना के मरीजों की संख्या घट कर मात्र 248 रह गई थी। मार्च के बाद कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में राज्य में मरीजों की संख्या में अचानक तेजी आई है। इसे देखते हुए जांच की संख्या बढ़ा दी गई है। अब एक लाख से अधिक जांच प्रतिदिन की जा रही है। आवश्यक दवाओं के साथ-साथ अस्पतालों में सभी प्रकार की आधारभूत संरचना जैसे-बेड, पाइप ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और रेमडेसिविर आदि की व्यवस्था की जा रही है।

लॉकडाउन को बताया कामयाब

मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन से कोरोना मरीजों की संख्या में कमी आ रही है। इस दौरान इच्छुक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने का काम किया जा रहा है। सभी जिलों में गरीब, असहाय लोगों के लिए सामुदायिक रसोईघर चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में लॉकडाउन को सफल बनाने में सबका सहयोग जरूरी है।

chat bot
आपका साथी