अलग हो गया अजीमाबाद अंचल, नए अधिकारी हुए तैनात

पटना सिटी। नगर निगम का सिटी अंचल दो भाग में बंट गया। अजीमाबाद अंचल के हिस्से में 12 वार्ड और सिटी अ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jan 2019 08:09 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jan 2019 08:09 PM (IST)
अलग हो गया अजीमाबाद अंचल, नए अधिकारी हुए तैनात
अलग हो गया अजीमाबाद अंचल, नए अधिकारी हुए तैनात

पटना सिटी। नगर निगम का सिटी अंचल दो भाग में बंट गया। अजीमाबाद अंचल के हिस्से में 12 वार्ड और सिटी अंचल के हिस्से में आठ वार्ड की जिम्मेदारी आई। अहमद अली अंसारी ने शुक्रवार को अजीमाबाद अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी की जिम्मेदारी संभाली। सिटी अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार मिश्रा ने उन्हें पदभार सौंपा। दोनों ने कहा कि घनी आबादी और गलियों के शहर पटना सिटी को स्मार्ट बनाने, सफाई सुनिश्चित करने, नागरिकों को सुविधाएं मुहैया कराना अब पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा।

अहमद अली अंसारी ने बताया कि कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में ही उनकी पहली पो¨स्टग यहां हुई है। उन्होंने कर्मचारियों के साथ बैठक कर अजीमाबाद अंचल के अधीन वार्ड की सीमा, भौगोलिक स्थिति, उपलब्ध संसाधनों की जानकारी लिया। नगर प्रबंधक रणधीर कुमार ने उन्हें 12 वार्ड से संबंधित जरूरी जानकारियां दी।

---

- फिलहाल एक ही कार्यालय से दोनों अंचल संचालित

अजीमाबाद अंचल को वार्ड 52, 53, 54, 56, 57, 58, 59, 60, 61, 63, 64, 65 तथा पटना सिटी अंचल को वार्ड 62, 66, 67, 68, 69, 70, 71, 72 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। फिलहाल दोनों अंचल के पदाधिकारी मीनाबाजार स्थित निगम कार्यालय में ही अलग-अलग बैठक कर अपने काम का निष्पादन करेंगे। अधिकारी ने बताया कि पहले से मौजूद निगम कर्मियों एवं संसाधनों को दोनों अंचल के बीच बांट कर काम किया जाएगा। वार्ड में नए हो¨ल्डग कायम करने, राजस्व वसूली, सफाई, डोर टु डोर सेवा, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, अतिक्रमण, अवैध होर्डिंग बैनर जैसे कार्यों पर फोकस करने की तैयारी में दोनों अधिकारी जुट गए हैं।

---

- चौक शिकारपुर में बनेगा सिटी अंचल कार्यालय

नगर निगम के सिटी अंचल का कार्यालय चौक थाना अन्तर्गत चौक शिकारपुर स्थित टर्निग पर उपलब्ध निगम की जमीन में बनेगा। निगम अधिकारी ने बताया कि इस दिशा में नगर विकास विभाग ने पहल तेज कर दिया है। यहां से आठ वार्ड पर फोकस कर पाना बेहद आसान हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी