बाढ़ में खिलौना समझ पिस्टल से खेल रहा था चार वर्षीय बच्चा, गोली लगने से मौत

थाना क्षेत्र के डुमरिया गाव में बुधवार को घर में रखी पिस्टल को खिलौना समझ निकाल लाया और दोस्तों के साथ खेल रहा था।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Jun 2021 01:11 AM (IST) Updated:Thu, 03 Jun 2021 01:11 AM (IST)
बाढ़ में खिलौना समझ पिस्टल से खेल रहा था चार वर्षीय बच्चा, गोली लगने से मौत
बाढ़ में खिलौना समझ पिस्टल से खेल रहा था चार वर्षीय बच्चा, गोली लगने से मौत

बाढ़ : थाना क्षेत्र के डुमरिया गाव में बुधवार को घर में रखी पिस्टल को खिलौना समझ निकाल लाया और दोस्तों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान लोडेड पिस्टल से गोली चल गई। गोली लगने से राजीव यादव के पुत्र पीयूष राज (चार वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने मामले की जांच की। उन्होंने बताया कि आ‌र्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। घटना के बाद से राजीव यादव फरार है।

जानकारी के अनुसार, डुमरिया गांव में बुधवार दोपहर राजीव यादव और उसके घर के सदस्य कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान राजीव के पुत्र पीयूष ने बेड के अंदर रखी गई पिस्टल निकाल ली और घर के बाहर अपने दोस्तों के साथ खेलने लगा। इसी दौरान अचानक से गोली चल गई। गोली लगने से पीयूष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। फायरिग की आवाज सुनकर स्वजन घर से बाहर निकले तो पीयूष मृत पड़ा था।

थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली कि गोली लगने से बच्चे की मौत हो गई। बच्चे का शव पोस्टामॉर्टम कराने के बाद स्वजनों को सौंप दिया गया है। राजीव ने पिस्टल कहां से लाई थी इसका पता किया जा रहा है। स्वजन बार-बार बयान बदल रहे हैं।

वर्चस्व को लेकर अक्सर गांव में होती है फायरिग

ग्रामीणों ने बताया कि डुमरिया गाव में वर्चस्व को लेकर अक्सर फायरिग होती है। कई लोगों ने अवैध हथियार जमा कर रखा है। पुलिस ने कई बार यहा से कई संगीन मामले के अपराधी को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है। वहीं पुलिस नाजायज पिस्टल रखने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने में जुटी है।

chat bot
आपका साथी