दुल्हिन बाजार में सामुदायिक किचेन में खाना खाने पहुंचा बच्चा गार्ड की पिटाई से बेहोश, हंगामा

दुल्हिन बाजार। सामुदायिक किचेन में रविवार की दोपहर खाना खाने के दौरान पुलिसबल की ओर से लाठीचार्ज कर दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 07 Jun 2021 01:31 AM (IST) Updated:Mon, 07 Jun 2021 01:31 AM (IST)
दुल्हिन बाजार में सामुदायिक किचेन में खाना खाने पहुंचा बच्चा गार्ड की पिटाई से बेहोश, हंगामा
दुल्हिन बाजार में सामुदायिक किचेन में खाना खाने पहुंचा बच्चा गार्ड की पिटाई से बेहोश, हंगामा

दुल्हिन बाजार। सामुदायिक किचेन में रविवार की दोपहर खाना खाने के दौरान पुलिसबल की ओर से लाइन लगवाते समय अंचलाधिकारी कार्यालय के कुछ लोग जरूरतमंदों को डांटने लगे। कार्यालय के अतिरिक्त अन्य लोगों को आया देख ग्रामीण उग्र हो गए। इसी दौरान वहां उपस्थित अंचल गार्ड ने लाठीचार्ज कर दिया। डंटे की चोट से एक बच्चा वहीं गिरकर बेहोश हो गया। बेहोश बच्चे की पहचान अलीपुर गांव निवासी सुभाष यादव के 12 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार के रूप में हुई है।

बच्चे के बेहोश होता देख अंचल गार्ड व सामुदायिक किचेन के संचालनकर्ता भाग खड़े हुए। इसके बाद लोगों ने वहां पथराव कर दिया। भागते समय अंचल गार्ड महेंद्र राय व जिला पुलिस के वसीर आलम व राजस्व कर्मचारी मो. रिजवान को चोट लगी है। अन्य मौजूद कर्मी इधर-उधर छिप गए। सामुदायिक किचेन से हटाने को लेकर तीन दिन पूर्व भी जमकर हंगामा हुआ था। हटाने के बजाय पुलिसबल की तैनाती कर दी गई थी।

वहीं, घायल अंचल गार्ड महेंद्र राय ने बताया रविवार को खाना खिलाने के दौरान चापाकल पर बच्चे ने गिलास फेंक दिया। इसको लेकर उन्होंने फटकार लगाई तो बच्चा बेहोश होकर गिर गया, तभी ग्रामीण उग्र हो गए। उसे बेहोश होने की बीमारी है। वहीं, अंचल सीआइ लेखाधारी सिंह ने बताया कि लाइन लगाने को लेकर पुलिस-पब्लिक में झड़प हुई। पब्लिक द्वारा जमकर पिटाई कर दी गई। खबर लिखे जाने तक बच्चा अर्धबेहोशी की ही हालत में था। उसका निजी क्लीनिक में इलाज चल रहा हैं। ग्रामीणों ने बताया कि अव्यवस्था व घटिया खाने की शिकायत को लेकर अंचलाधिकारी को कई बार फोन किया गया, परंतु कभी फोन नहीं उठाया। न ही उन्होंने कभी निरीक्षण किया है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि राजस्व कर्मचारी मो. रिजवान शिकायत लेकर आए थे। अंचलाधिकारी के बाहर रहने के कारण लिखित शिकायत अभी नहीं मिल पाई है।

अभाविप कार्यकर्ताओं ने अभियान चला की लोगों की जांच

दानापुर। मिशन आरोग्य रक्षक के तहत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा छठे दिन भी विशेष अभियान नगर में चलाया गया। नगर के भट्टा रोड व पुलिस कालोनी में अभियान चलाकर लोगों की थर्मल स्कैनिग व ऑक्सींमीटर से जांच की गई। साथ ही लोगों के बीच मास्क सैनिटाइजर व दवा आदि का वितरण किया गया। परिषद् के कार्यकर्ता बिजेंद्र कुमार ने बताया कि इस मुहिम में कुल 925 लोगों की जांच की गई। इस मुहिम में जुडे़ कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर जांचकर लोगों को जागरूक करने के साथ वैक्सीन लेने के लिए अनुरोध कर रहे हैं। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शुभम कुमार ने कहा कि इस विपरीत परिस्थिति में अभाविप ने ग्रामीण क्षेत्रों को भी आरोग्य बनाने का संकल्प लिया है। इसमें मुख्य रूप से भारत विकास, सोनू कुमार, शुशांत गुप्ता, राजकुमार सिंह, सुशांत गुप्ता, ऋषभ सिंह, शुभम सिंह, प्रिय रंजन, आदित्य मिश्रा सहित कई कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।

chat bot
आपका साथी