Chhath 2021: आस्था ने तोड़ी धर्म की दीवार, संतान प्राप्ति की कामना को लेकर पटना की सनम ने किया छठ

Chhath 2021 बिहार के नालंदा जिले में आस्था ने धर्म की दीवार तोड़ डाली है। वहां संतान प्राप्ति की कामना को लेकर पटना की एक मुस्लिम म‍हिला सनम ने छठ व्रत किया है। स्‍थानीय लोगों ने उसे व्रत करने में पूरा सहयोग दिया है।

By Amit AlokEdited By: Publish:Thu, 11 Nov 2021 08:39 AM (IST) Updated:Thu, 11 Nov 2021 08:41 AM (IST)
Chhath 2021: आस्था ने तोड़ी धर्म की दीवार, संतान प्राप्ति की कामना को लेकर पटना की सनम ने किया छठ
नालंदा में छठ करती पटना की मुस्लिम महिला। तस्‍वीर: जागरण।

नालंदा, जागरण संवाददाता। Chhath 2021 नालंदा के थरथरी स्थित बिगहा पर गांव में छठ के अवसर पर धर्म की दीवार (Wall of Religion) टूटती दिखी। वहां घाट पर सुल्तान मियां की पत्नी सनम ने भगवान भास्‍कर को अर्घ्य प्रदान किया। सनम पटना की रहने वाली हैं। उनका घर पटना में आर ब्लॉक चौराहा के पास है। बताया गया कि सनम ने संतान प्राप्ति की कामना को लेकर छठ व्रत किया है।

मुस्लिम महिला ने किया छठ

नालंदा के थरथरी के बिगहा पर गांव में छठ घाट पर पटना के सुल्तान मियां की पत्नी सनम ने सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया। सनम का घर पटना के आर ब्लॉक चौराहा के पास है। छठ करने के लिए वे अपनी बहन के घर नालंदा आई हैं। छठ व्रत में उनकी आस्था को देखकर लोगों ने उन्हें हर तरह से सहयोग किया।

संतान प्राप्ति की कामना

बताया गया कि सनम ने संतान प्राप्ति की कामना को लेकर छठ व्रत किया। सनम ने बताया कि उन्‍होने इसी साल से छठ व्रत की शुरुआत की है। इसमें घर-परिवार का पूरा सहयोग मिल रहा है। स्वजनों ने उम्मीद जताई कि छठी माई की कृपा से सनम की मन्नत अवश्य पूरी होगी।

chat bot
आपका साथी