चालान काट रहे तो मास्क भी दीजिए, नहीं है तो जाने दीजिए

लॉकडाउन के पहले दिन शुक्रवार को सड़कों पर वाहनों की संख्या कम दिखी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 01:20 AM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 01:20 AM (IST)
चालान काट रहे तो मास्क भी दीजिए, नहीं है तो जाने दीजिए
चालान काट रहे तो मास्क भी दीजिए, नहीं है तो जाने दीजिए

पटना। लॉकडाउन के पहले दिन शुक्रवार को सड़कों पर वाहनों की संख्या कम दिखी। राजधानी के कई चौराहों पर पुलिस मुस्तैद दिखी तो कुछ जगहों पर नजर नहीं आई। पुलिस उनलोगों पर सख्ती बरत रही थी जिन्होंने चेहरे पर मास्क नहीं लगाया था। उनसे जुर्माना वसूला जा रहा था। कुछ जगहों पर जुर्माना देने वाले लोग इस बात की बहस कर रहे थे कि फाइन वसूले जाने के बाद उन्हें पूर्व में की गई घोषणा के अनुसार दो मास्क दिए जाएं।

दोपहर दो बजे : बोरिग रोड पानी टंकी के पास स्कूटी पर सवार युवती अपने पिता के साथ घर लौट रही थी। पुलिस ने स्कूटी को रोकने का इशारा किया। साथ में महिला ट्रैफिक पुलिस भी हाथ में रसीद लेकर पहुंच गई। हेलमेट लगाए स्कूटी सवार युवती कुछ पल के लिए समझ नहीं पाई कि पुलिस रोक क्यों रही है? कुछ देर बाद पुलिस ने उससे बिना मास्क के घूमने पर जुर्माना देने को कहती है। युवती भी शर्त रखती है कि दो मास्क भी दीजिए। इस बात को लेकर दोनों में बहस भी हुई, क्योंकि दोनों पुलिसकर्मियों के पास रसीद के अलावा मास्क था ही नहीं। बहस करने की बजाय पुलिस युवती की स्कूटी का पेपर चेक करने के बाद पीछे हट गई।

: प लिस देख गले से नाक पर आ गया मास्क :

दोपहर के करीब ढाई बज रहे थे। बोरिग रोड चौराहे पर आधा दर्जन से अधिक जवान और कई ट्रैफिक पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। एक युवक को पुलिस रोक बिना मास्क होने पर चालान काट रही थी। तभी बोरिग कैनाल रोड की तरह जा रहे बाइक सवार दो युवक पुलिस को दिखे। उन्होंने मास्क तो लगाया था, लेकिन यह नाक की जगह गले में लटक रहा था। पुलिस ने उन्हें जैसे ही रोका, उन्होंने मास्क को गले से नाक पर चढ़ा लिया। तीन-चार बार सॉरी कहा तो पुलिस ने उन्हें समझाने के साथ हिदायत देकर छोड़ दिया।

: कहीं गायब थी पुलिस, कहीं सिर्फ चालान :

दोपहर के करीब तीन बजे साई मंदिर, पाटलिपुत्र गोलंबर पर एक भी जवान नहीं तैनात था। पानी टंकी के पास दो जवान और बोरिग रोड चौराहे पर टै्रफिक पुलिस के आधा दर्जन जवान और पदाधिकारी बिना मास्क वालों पर कार्रवाई करने में जुटे थे। राजापुर पुल, गोलघर, कुर्जी मोड़, कारगिल चौक पर भी ट्रैफिक पुलिस रसीद लेकर खड़ी दिखी। दोपहर करीब तीन बजे इनकम टैक्स गोलंबर पर दो ट्रैफिक जवान छांव में बैठे थे। कारगिल चौक पर आधे घंटे में चार लोग बिना मास्क के घूमते पकड़े गए।

: थाने की पुलिस नहीं दिखी सक्रिय :

पहले लॉकडाउन की तरह इस बार थाने की पुलिस रूटीन कामों को निपटाने में जुटी रही। थाने की पुलिस डाकबंगला और कारगिल चौक या पहले जहां तैनात थी वहीं पर ड्यूटी करते नजर आई। मास्क किसने पहना है या नहीं, कौन अनावश्यक घूम रहा है इन सब के लिए फुर्सत में नहीं दिखी।

- - - - - - - - -

सभी प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस बिना मास्क वालों का 50 रुपये का चालान काट रही है। मास्क देने की बात संज्ञान में नहीं है।

- अमरकेश डी, ट्रैफिक एसपी

chat bot
आपका साथी