बिहारः सीबीएसई ने 12वीं रिजल्ट के लिए तैयार किया पोर्टल, यह जानकारी देकर देख सकते हैं परिणाम
सीबीएसई ने 12वीं के रिजल्ट के लिए पोर्टल तैयार कर लिया है। अब स्कूल पोर्टल पर बारहवीं का रिजल्ट अपलोड करेंगे। पोर्टल पर इंटर्नल ग्रेड अपलोड प्राक्टिकल मार्क्स अपलोड की व्यवस्था की गई है। स्कूल के पूर्व के प्रदर्शन का भी उल्लेख किया गया है।
जागरण संवाददाता, पटना : सीबीएसई ने 12वीं के रिजल्ट के लिए पोर्टल तैयार कर लिया है। अब स्कूल पोर्टल पर बारहवीं का रिजल्ट अपलोड करेंगे। पोर्टल पर इंटर्नल ग्रेड अपलोड, प्राक्टिकल मार्क्स अपलोड की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा दसवीं के रोल नंबर, बोर्ड का नाम, पास करने का वर्ष के बारे में जानकारी दी जा सकती है। स्कूल के पूर्व के प्रदर्शन का भी उल्लेख किया गया है। क्लास 11वीं के थ्योरी मार्क्स, क्लास 12वीं के थ्योरी मार्क्स की भी व्यवस्था की गई है। बोर्ड का मानना है कि इससे स्कूलों को 12वीं का रिजल्ट तैयार करने में काफी सुविधा होगी।
को-एड कालेज 70 फीसद विद्यार्थियों की पहली पसंद
इंटर में प्रवेश के इ'छुक 70 फीसद छात्रों की पहली पसंद को-एड कालेज हैं। नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने पर यह बात सामने आई है। बिहार बोर्ड की ओएफएसएस वेबसाइट पर 70 फीसदी छात्रों ने को-एड स्कूल और कॉलेज को सर्च किया है। प्रदेश में इंटर की कुल 17 लाख सीटों पर नामांकन होना हैं। इसमें 14 लाख 61 हजार 771 सीटें को-एड स्कूल और कालेजों में हैं। राज्य के को-एड स्कूल-कालेजों में सबसे ज्यादा कला संकाय की सीटें हैं। इनकी संख्या 6 लाख, 48 हजार, 117 है। पटना जिले में यह संख्या 40 हजार 32 हैं। को-एड स्कूल और कॉलेज में विज्ञान और वाणिज्य संकाय में सबसे ज्यादा सीटें पटना जिले में है। विज्ञान में 41 हजार 533 और वाणिज्य संकाय में 16 हजार 320 सीटें हैं।
वसुधा केंद्रों से सर्वाधिक आवेदन
इंटर में नामांंकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए अधिकांश छात्र वसुधा केंद्रों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके लिए बिहार बोर्ड ने 6103 वसुधा केंद्रों का चयन किया है। वैसे छात्रों को जिला परामर्श केंद्र या साइबर कैफे से भी आवेदन करने की सुविधा प्रदान की गई है। 28 जून तक आवेदन करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।
राज्य के स्कूल-कालेजों की स्थिति
को-एड स्कूल और कॉलेज की संख्या - 2400
कला संकाय में को-एड कॉलेज और स्कूलों में कुल सीटें - 648117
विज्ञान संकाय में को-एड कॉलेज और स्कूल में कुल सीटें - 602710
वाणिज्य संकाय में को-एड कॉलेज और स्कूल की संख्या - 210944