गोपालगंज में दुकानदार को घेरकर मछली खरीदना पड़ा महंगा, हादसे में छह लोग घायल

शहर के कौशल्या चौक पर तेज गति से जा रही एक पिकअप मछली खरीद रहेे लोगों को रौंदते हुए एक ई रिक्शा तथा एक बाइक से जा टकराया। इस हादसे में मछली विक्रेता सहित छह लोग घायल हो गए। हादसे में ई रिक्शा व बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 04:54 PM (IST) Updated:Mon, 22 Feb 2021 04:54 PM (IST)
गोपालगंज में दुकानदार को घेरकर मछली खरीदना पड़ा महंगा, हादसे में छह लोग घायल
गोपालगंज में मछली खरीदने के दौरान हादसा हो गया। प्रतीकात्मक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, गोपालगंज : शहर के कौशल्या चौक पर तेज गति से जा रही एक पिकअप मछली खरीद रहेे लोगों को रौंदते हुए एक ई रिक्शा तथा एक बाइक से जा टकराया। इस हादसे में मछली विक्रेता सहित छह लोग घायल हो गए। हादसे में ई रिक्शा व बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को जब्त करते हुए चालक को हिरासत में ले लिया। घायल की पहचान गोसाई टोला निवासी जितेंद्र साह, अजय यादव, कुंदन यादव, कौशल्या चौक निवासी रामबच्चन प्रसाद तथा मछली विक्रेता नागेंद्र बिन के रूप में हुई है। 

बताया जाता है कि कौशल्या चौक के पास सड़क किनारे एक मछली विक्रेता मछली बेच रहा था। कई लोग घेरकर मछली खरीद रहे थे। तभी उधर से तेज गति से जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर मछली खरीद रहे लोगों को रौंदते हुए एक ई रिक्शा तथा एक बाइक से जा टकराई। इससे मछली खरीद रहे शहर के गोसाई टोला निवासी जितेंद्र साह, अजय यादव, कुंदन यादव, कौशल्या चौक निवासी रामबच्चन प्रसाद तथा मछली विक्रेता नागेंद्र बिन सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ई रिक्शा तथा बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। आसपास के लोगों से इस हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को जब्त करते हुए चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस पिकअप चालक से पूछताछ कर रही है। 

chat bot
आपका साथी