शराब तस्करों की नकेल कसने की बक्सर पुलिस ने कर ली तैयारी, रिवर पेट्रोलिंग पर दिया जा रहा जोर

गंगा में गश्त बढ़ाने का सख्त आदेश जारी किया है। पुलिस अब मोटरवोट के माध्यम से गंगा की लगातार निगरानी की जा रही है। औद्योगिक थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि सशस्त्र बल के साथ हर थाना क्षेत्र में निगरानी की जा रही है

By Rahul KumarEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 05:58 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 05:58 PM (IST)
शराब तस्करों की नकेल कसने की बक्सर पुलिस ने कर ली तैयारी, रिवर पेट्रोलिंग पर दिया जा रहा जोर
शराब तस्करों की नकेल कसने में जुटी पुलिस। सांकेतिक तस्वीर

बक्सर,जागरण संवाददाता। शराब तस्करी पर रोक के साथ ही पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह के सख्त निर्देश के बाद गंगा में पुलिस की लगातार गश्त जारी है। पुलिस की लगातार कार्रवाई से शराब तस्करों में खलबली मच गई है। जिले में शराब तस्करी बंद करने के लिए एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश जारी किया है। पुल मार्ग पर कड़ी जांच को देखते हुए शराब तस्करों के लिए जल मार्ग सेफ जोन हो गया था। धड़ल्ले से तस्कर पुलिस को चकमा देते हुए शराब की बड़ी-बड़ी खेप पार कर रहे थे।

इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने सभी सीमावर्ती थानाध्यक्षों को गंगा में गश्त बढ़ाने का सख्त आदेश जारी किया है। आदेश के आलोक में पुलिस द्वारा मोटरवोट के माध्यम से गंगा की लगातार निगरानी की जा रही है। इसकी जानकारी देते औद्योगिक थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि सशस्त्र बल के साथ हर थाना क्षेत्र में निगरानी की जा रही है। गुरुवार को भी सशस्त्र बल एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ वे खुद रिवर पेट्रोलिंग पर निकले थे। इस दौरान गंगा पुल से लेकर उमरपुर तक के क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में गंगा से होकर गुजरने वाली करीब एक दर्जन नौका की जांच करते हुए सभी की सघन तलाशी ली गई। हालांकि, जांच के दौरान कुछ भी बरामद नहीं किया जा सका। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब तस्करों की नकेल कसने के लिए गंगा में पुलिस की लगातार गश्त जारी चल रही है, जिससे किसी को भी यूपी से बिहार में तस्करी की शराब लाने का मौका नहीं मिलेगा। 

महंगी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

बक्सर। मुफस्सिल पुलिस ने शक के आधार पर थाना क्षेत्र के चौसा- धनसोइ मार्ग स्थित चुन्नी तिमुहानी के पास अंग्रेजी की महंगी शराब  के साथ एक तस्कर को धर दबोचा। जिसे जेल भी भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि पुलिस पेट्रोङ्क्षलग के तहत स्टेशन रोड में गयी थी। उसी दौरान एक व्यक्ति झोला लेकर स्टेशन की ओर जा रहा था। तभी पुलिस ने शक के आधार पर युवक को रोकने को कहा तो युवक भागने लगा। इतने में दौड़ा कर पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। इस दौरान उसके झोले की तलाशी ली तो केवल महंगी कीमत की शराब की बोतलें मिली। जिन्हें गिरफ्तार कर थाने लाया गया। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि उक्त पकड़ा गया युवक पटना नौबतपुर थाने के लोदीपुर का बैजनाथ ठाकुर है। जिसके पास से स्कॉच की 22 शीशियां बरामद की गई। जिसे जब्त करने की कार्रवाई करते हुए युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

chat bot
आपका साथी