दो चाचा सहित पांच लोगों ने किया मुंह काला, रात को चाची बुलाकर ले गई; बक्‍सर में मुखिया पुत्र गिरफ्तार

बक्‍सर जिले के राजपुर थाना के एक गांव किशोरी से सामूहिक दुष्‍कर्म के मामले में उसके दा चाचा और चाची सहित कई लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने इस घटना में सखुआना पंचायत के मुखिया राधेश्याम के पुत्र अरविंद को गिरफ्तार कर लिया है।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 07:40 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 07:40 PM (IST)
दो चाचा सहित पांच लोगों ने किया मुंह काला, रात को चाची बुलाकर ले गई; बक्‍सर में मुखिया पुत्र गिरफ्तार
चाची को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

बक्सर, जागरण संवाददाता। बक्‍सर जिले के राजपुर थाना के एक गांव किशोरी से सामूहिक दुष्‍कर्म के मामले में उसके दा चाचा और चाची सहित कई लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने गुरुवार की देर रात की इस घटना में सखुआना पंचायत के मुखिया राधेश्याम के पुत्र अरविंद को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में महिला थाना में पीडि़ता के बयान पर केस दर्ज करने के साथ ही घटना में संलिप्त महिला जो पीडि़ता की चाची है, को गिरफ्तार कर लिया गया था। इस प्रकार दुष्कर्म के इस मामले में पुलिस ने छह आरोपितों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य चार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है।

किसी काम के बहाने लेकर गई थी चाची

बताते चलें कि गुरुवार देर रात 11 बजे राजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से रिश्ते की चाची बगल की किशोरी को किसी काम के बहाने अपने घर बुलाकर ले गई थी, जहां पूर्व से ही छिपकर बैठे पांच युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद किसी तरह जब किशोरी अपने घर गई तब घरवालों को इस घटना की जानकारी मिली। सबसे बड़ी बात कि दुष्कर्म के लिए किशोरी को ले जाने वाली रिश्ते में चाची लगती है, जबकि आरोपितों में पीडि़ता के दो चाचा भी शामिल थे।

इन लोगों को बनाया गया है आरोपित

मामले में शुक्रवार की सुबह महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिसमें संगीता देवी पति धनजी राम, लालजी राम, संजय राम, बबलू राम, रामबाबू कुंवर और अरविंद कुमार महिला समेत छह लोगों पर आरोप लगाया गया था। इस बीच पीडि़ता की मेडिकल जांच तथा कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद पुलिस ने घटना में शामिल संगीता देवी को गिरफ्तार कर लिया था। इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष नीतू प्रिया ने बताया कि देर शाम घटना के आरोपित पंचायत के मुखिया राधेश्याम राम के पुत्र अरविंद राम को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।

chat bot
आपका साथी