पटना के दो स्कूलों पर चलेगा बुलडोजर, मुआवजा राशि का भी जल्द किया जाएगा भुगतान

एनएच-83 के चौड़ीकरण के एलाइनमेंट में मध्य विद्यालय नदौल तथा मध्य विद्यालय नीमा आ रहे हैं। दोनों स्कूलों को हटाने का निर्देश दिया गया। डीएम मध्य विद्यालय नदौल भी गए और विद्यालय के लिए चयनित भूमि के बारे में प्रिंसिपल से जानकारी ली।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 09:15 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 09:15 PM (IST)
पटना के दो स्कूलों पर चलेगा बुलडोजर, मुआवजा राशि का भी जल्द किया जाएगा भुगतान
पटना के दो स्कूलों पर चलेगा बुलडोजर। सांकेतिक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, पटना : मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड, मीठापुर फ्लाईओवर के पुनपुन लेग, बिहटा-डुमरी दनियावां पथ सहित कई परियोजनाओं के एलाइनमेंट में बाधा बनने वाली संरचनाओं को चिह्नित कर हटाया जाएगा। इससे इन प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य जल्द पूरा हो सकेगा। अर्जित भूमि की मुआवजा राशि का भी जल्द भुगतान होगा। पटना के जिलाधिकारी डा. चंद्रशेखर सिंह ने बुधवार को इन प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेने को स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।  

मध्य विद्यालय नदौल तथा मध्य विद्यालय नीमा बने बाधक

जांच में पाया गया कि एनएच-83 के चौड़ीकरण के एलाइनमेंट में मध्य विद्यालय नदौल तथा मध्य विद्यालय नीमा आ रहे हैं। दोनों स्कूलों को हटाने का निर्देश दिया गया। डीएम मध्य विद्यालय नदौल भी गए और विद्यालय के लिए चयनित भूमि के बारे में प्रिंसिपल से जानकारी ली। उन्होंने बृजलाल प्रसाद उच्च माध्यमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया। कैंपस में उपलब्ध जमीन देखी। इसके अलावा विद्यालय के बगल में अन्य जमीन का भी निरीक्षण किया गया। 

- हटाए जाएंगे मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड में बाधक बने दो स्कूल  - समय पर पूरा होगा मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड का निर्माण  - प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेने को डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण वास्तविक स्थिति संबंधी रिपोर्ट भेजने का निर्देश

जिलाधिकारी ने 10 दिसंबर को अनुमंडल पदाधिकारी मसौढ़ी, अंचलाधिकारी मसौढ़ी तथा मध्य विद्यालय नदौल के प्रिंसिपल को सभी वैकल्पिक जमीन का स्थलीय निरीक्षण करने तथा वास्तविक स्थिति संबंधी रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया। इस दौरान अपर समाहर्ता राजस्व राजीव श्रीवास्तव, भूमि सुधार उप समाहर्ता पटना सदर शशि शेखर, अनुमंडल पदाधिकारी मसौढ़ी अनिल कुमार, एनएचएआइ के अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। 

chat bot
आपका साथी