24 फरवरी से बिहार विधानमंडल का बजट सत्र शुरू, 31 मार्च तक चलेगी कार्यवाही

बिहार में बजट सत्र आगामी 24 फरवरी से शुरू होगा। बिहार विधानमंडल का यह बजट सत्र 31 मार्च तक चलेगा। बीच में होली के कारण एक सप्‍ताह के लिए कार्यवाही बंद रहेगी।

By Rajesh ThakurEdited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 07:11 PM (IST) Updated:Wed, 22 Jan 2020 07:08 PM (IST)
24 फरवरी से बिहार विधानमंडल का बजट सत्र शुरू, 31 मार्च तक चलेगी कार्यवाही
24 फरवरी से बिहार विधानमंडल का बजट सत्र शुरू, 31 मार्च तक चलेगी कार्यवाही

पटना, जेएनएन। बिहार में बजट सत्र आगामी 24 फरवरी से शुरू होगा। बिहार विधानमंडल का यह बजट सत्र 31 मार्च तक चलेगा। बीच में होली के कारण एक सप्‍ताह के लिए कार्यवाही बंद रहेगी। सचिवालय में इसे लेकर जल्‍द ही तैयारी शुरू हो जाएगी। बता दें कि मार्च के पहले सप्‍ताह में होली है। 

जानकारी के अनुसार, बिहार विधानमंडल के बजट सत्र की कार्यवाही 24 फरवरी से शुरू होकर 31 मार्च तक चलेगी। मंत्रिमंडल सूत्रों ने बताया कि विधानमंडल का सत्र आहूत करने के प्रस्ताव पर मंत्रिमंडल ने सहमति दे दी है। बजट सत्र में कुल 22 बैठकें होंगी।

बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल फागू चौहान का अभिभाषण होगा। इसके साथ ही सरकार आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेगी। सत्र के अगले दिन 25 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2020-2021 का बजट पेश होगा। 27 मार्च को तृतीय अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। पांच मार्च को तृतीय अनुपूरक बजट पर वाद-विवाद और सरकार का जवाब होगा।

chat bot
आपका साथी