बेगूसराय में फसल की रखवाली कर रहे किसान की नृशंस हत्या, सिर और गले में कई वारकर ली जान

परिहारा ओपी की बहुआरा पंचायत में एक किसान की नृशंस हत्या कर दी गई है। वारदात के समय किसान खेत पर अपनी फसलों की रखवाली के दौरान सोया हुआ था। परिवार वालों को घटना की जानकारी सुबह में हुई।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 05:20 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 05:20 PM (IST)
बेगूसराय में फसल की रखवाली कर रहे किसान की नृशंस हत्या, सिर और गले में कई वारकर ली जान
बेगूसराय में किसान की हत्या कर दी गई। प्रतीकात्मक तस्वीर।

संवाद सहयोगी, बखरी (बेगूसराय): जिले में गुरुवार की रात परिहारा ओपी की बहुआरा पंचायत में एक किसान की नृशंस हत्या कर दी गई है। वारदात के समय किसान खेत पर अपनी फसलों की रखवाली के दौरान सोया हुआ था। सोई अवस्था में ही अज्ञात अपराधियों ने  धारदार हथियार से उसके सिर और गले पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी। परिवार वालों को घटना की जानकारी सुबह में हुई। परिवार वालों को घटना की जानकारी सुबह में हो सकी। सूचना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तहकीकात में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बहुआरा निवासी 65 वर्षीय किसान जवाहर सहनी गांव से कुछ दूर चक्की मोइन के समीप बहियार में खेत की फसल की रखवाली कर रहे थे। बताया जाता है कि किसान के खेत से हल्दी उखाड़ी गई थी और उसके उबालने का काम चल रहा था। जबकि अरहर की कटनी चल रही थी। सभी फसल खेत में ही जमा रहने के कारण किसान रात में वहीं रहकर उसकी रखवाली करते थे। मृतक के पुत्र कृष्ण कुमार ने बताया कि घटना की रात्रि करीब नौ बजे वह पिता का खाना लेकर खेत पर गया था। पिताजी खाना खाने के बाद पुन: काम में व्यस्त हो गए और वह घर वापस आ गया था। सुबह जब वह खेत पर पहुंचा तो उसने पिता को खून से लथपथ और मृत पाया। तब उसने घटना की सूचना पुलिस और घर वालों को दी। घटना की खबर से क्षेत्र में कोहराम मच गया। परिहारा ओपी प्रभारी राजेश कुमार ठाकुर ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम में भेजा गया है। अपराधियों ने हत्या के लिए गले पर धारदार हथियार का उपयोग किया है। मामले की तहकीकात की जा रही है। फिलहाल कोई कुछ बताने को तैयार नहीं है, लेकिन जल्द ही अपराधी गिरफ्त में होंगे।

chat bot
आपका साथी