सिवान में देवर ने महिला को मायके में जाकर मार डाला, बेगूसराय में भी एक शख्‍स की हत्‍या

Bihar Crime सिवान जिले में एक महिला की उसके देवर ने हत्‍या कर दी। महिला अपने मायके में थी। हत्‍या करने के बाद देवर फरार हो गया। इधर बेगूसराय में भी एक शख्‍स की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 11:26 AM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 11:26 AM (IST)
सिवान में देवर ने महिला को मायके में जाकर मार डाला, बेगूसराय में भी एक शख्‍स की हत्‍या
सिवान और बेगूसराय जिले में हत्‍या की वारदातें। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

सिवान/बेगूसराय, जागरण टीम। Bihar Crime: सिवान जिले में एक महिला की उसके देवर ने हत्‍या कर दी। महिला अपने मायके में थी। हत्‍या करने के बाद देवर फरार हो गया। इधर, बेगूसराय में भी एक शख्‍स की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। सिवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के पकड़ी पंचायत के पकड़ी गांव में रविवार को एक विवाहिता की हत्या उसके देवर ने गला रेतकर दी। मृतका पकड़ी गांव निवासी  राजकुमार महतो की पुत्री पूनम देवी बताई जाती है। पूनम का शव उसके घर से कुछ दूरी पर एक खेत से बरामद किया गया।

घटना में इस्‍तेमाल चाकू को किया बरामद

सिवान में हत्‍या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर घटना में प्रयुक्त चाकू को बरामद किया है। घटना के बाद आरोपित गोपालगंज जिले के परशुरामपुर गांव निवासी चुन्नू महतो फरार है।

एक वर्ष से अपने मायके में थी पूनम

जानकारी के अनुसार पूनम का पति विदेश में रहकर काम करता है और पूनम पिछले एक वर्ष से अपने मायके में थी। शनिवार की रात चुन्नू पूनम के घर आया था, भोजन करने के बाद सभी सो गए, रविवार की सुबह जब स्वजन उठे तो पूनम और उसका देवर घर से गायब थे। स्वजनों ने जब तलाश की तो पूनम का शव पास के खेत से बरामद हुआ। स्वजनों ने बताया कि चुन्नू आपराधिक छवि का है और पूर्व में हत्या के मामले में जेल जा चुका है।

गोलीबारी में एक की गई जान, स्वजनों में मचा कोहराम

इधर, बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के चमथा दो पंचायत के वार्ड संख्या एक निवासी स्वर्गीय जंग बहादुर सिंह के 45 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र सिंह की शनिवार की रात अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के पश्चात स्वजनों में कोहराम मच गया। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार की रात वीरेंद्र सिंह किसी काम से अन्यत्र गए थे। वापस अपने घर लौटने के क्रम में चमथा माझिल खुट दुर्गा स्थान के समीप पूर्व से घात लगाए बदमाशों ने उन पर गोलियों की बौछार कर दी। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी