दूल्हे को देखते ही चीख पड़ी दुल्हन-दिया गया धोखा, इससे नहीं करूंगी शादी, जानिए मामला

दुल्हन शादी के लिए तैयार बैठी थी गाजे-बाजे के साथ दूल्हा बारात लेकर पहुंचा। लेकिन दूल्हे के पीछे बाराती के रूप में पुलिस को देखते ही दुल्हन चीख पड़ी-धोखा दिया गया नहीं करनी शादी

By Kajal KumariEdited By: Publish:Mon, 17 Feb 2020 12:35 PM (IST) Updated:Mon, 17 Feb 2020 03:44 PM (IST)
दूल्हे को देखते ही चीख पड़ी दुल्हन-दिया गया धोखा, इससे नहीं करूंगी शादी, जानिए मामला
दूल्हे को देखते ही चीख पड़ी दुल्हन-दिया गया धोखा, इससे नहीं करूंगी शादी, जानिए मामला

पटना, जेएनएन। शादी के लिए दुल्हन तैयार बैठी थी, सहेलियां भी उसे घेरकर उसके साथ चुहलबाजी कर    रही थीं। पूरे घर में खुशी और उत्साह का माहौल था। वधूपक्ष दूल्हे और बारात का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।तभी बारात आने की सूचना मिली तो सभी बारात देखने के लिए दौड़कर दरवाजे पर पहुंचे। लेकिन, एेसी अनोखी बारात देखकर लोग हैरान रह गए। पास-पड़ोस के लोगों के बीच कानाफूसी होने लगी।

अपनी अनोखी बारात की बात जब दुल्हन के कानों तक पहुंची तो उसे शक हुआ और वह दौड़कर बारात देखने दरवाजे पर पहुंची। लेकिन, जैसे ही उसकी नजर अपने दूल्हे पर पड़ी, उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और वह जोर से चीखी-मैं इससे शादी नहीं करूंगी, चाहे कुछ हो जाए। इतना कहकर वह कमरे में गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। दूल्हे को लेकर बारात वापस लौट गई। 

घटना बेतिया जिले के जगदीश पुर थाने के झखरा गांव की है जहां बीती रात एक ऐसी बरात पहुंची जिसे देखकर सभी लोग दंग रह गए । शादी करने पहुंचा दूल्हा पुलिस की अभिरक्षा में पहुंचा था। बारात में उसके परिवार जनों के अतिरिक्त सभी बराती पुलिस वाले थे ।

यह अजूबा बारात जब दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची तो  दूल्हे को देख दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। दुल्हन को काफी समझाया गया, लेकिन वह शादी के लिए तैयार नहीं हुई। आखिरकार देर रात बरात वापस लौट गई और दूल्हा जेल पहुंच गया।

दूल्हे के साथ चार वैन पुलिस वाले बारात में गए थे, जो दूल्हे को वापस लेकर जेल पहुंचे।  दरअसल , मामला यह है कि मनुआपुल थाने के ओझाटोला गांव निवासी कुंदन पटेल की शादी  झखरा गांव में तय थी। शादी की तैयारी लड़की पक्ष की ओर से की गयी थी।

इसबीच, बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने दो दिन पूर्व उसे  गिरफ्तार कर लिया। लंबे समय से उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही थी। लेकिन हर बार वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था। इसी बीच उसकी शादी तय हो गई। इधर, शादी तय हुई , उधर वह गिरफ्तार हो गया। 

मुख्यालय के डीएसपी ने कहा-

मनुआपुल में बाइक लूट के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को जब पता चला कि  उसकी शादी हैं, तो मानवता के नाते उसे लड़की वाले के घर पुलिस कस्टडी में ले जाया गया, लेकिन लड़की वालों ने शादी से इंकार कर दिया है। आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

अरूण कुमार सिंह, मुख्यालय, डीएसपी

chat bot
आपका साथी