Range officer written exam: बिहार के 49 केंद्रों पर आज हो रही रेंज ऑफिसर के लिए परीक्षा

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (बीपीएसएससी) की ओर से रविवार को पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वन क्षेत्र पदाधिकारी (रेंज ऑफिसर) के लिए रविवार को परीक्षा हो रही है। इसके लिए पांच जिलों में 49 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 12:16 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 12:16 PM (IST)
Range officer written exam: बिहार के 49 केंद्रों पर आज हो रही रेंज ऑफिसर के लिए परीक्षा
बिहार में वन क्षेत्र पदाधिकारी के पदों के लिए आज हो रही परीक्षा। जागरण

पटना, जागरण संवाददाता। Range officer written exam in Bihar: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (बीपीएसएससी) की ओर से रविवार को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वन क्षेत्र पदाधिकारी (रेंज ऑफिसर) के लिए रविवार को परीक्षा हो रही है। इसके लिए पांच जिलों में 49 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बीपीएसएससी (BPSSC) के विशेष कार्य पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि रेंज ऑफिसर के लिए रविवार को 49 केंद्रों पर लिखित परीक्षा हो रही है। इसके लिए पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और दरभंगा में केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर लगभग डेढ़ लाख अभ्यर्थी शामिल होने हैं। पटना में इसके लिए 19 केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा के माध्यम से 43 रेंज ऑफिसरों की नियुक्ति होनी है।

दो पेपर की होगी लिखित परीक्षा

ओएसडी संजय कुमार ने बताया कि लिखित परीक्षा में दो पेपर की परीक्षा होगी। दोनों बहुविकल्पीय परीक्षा होगी। प्रथम पत्र 100 अंकों की हिंदी की होगी। यह एक अंकों की होगी। इसमें 50 प्रश्न रहेंगे। इसमें 30 अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। यह नहीं आने पर अयोग्य घोषित कर दिए जाएंगे। हर गलत उत्तर के लिए 0.2 अंक काटा जाएगा। मेधा निर्धारण में इसका अंक नहीं जोड़ा जाएगा। दूसरे पेपर में सामान्य अध्ययन की परीक्षा होगी। इसमें सामान्य ज्ञान, समसामयिक मुद्दों, सामान्य विज्ञान, नागरिक शास्त्र, भारतीय इतिहास, भारतीय भूगोल, गणित एवं मानसिक योग्यता जांच से संबंधित होगी। द्वितीय पत्र 300 अंकों का होगा। इसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए दो घंटा का समय रहेगा। हर गलत उत्तर के लिए 0.3 अंक काटा जाएगा।

साक्षात्कार में बुलाए जाएंगे छह गुणा अभ्यर्थी

इसके लिए होने वाले साक्षात्कार में छह गुणा अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा। साक्षात्कार में अभ्यर्थियों से संपूर्ण व्यक्तित्व, विषयों के ज्ञान, सामयिक घटना की जानकारी, रचनात्मक एवं सकारात्मक गुणों की परीक्षा और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में कार्य करने की उनकी उपयुक्तता का मूल्यांकन होगा। साक्षात्कार का अंक 50 रहेगा। लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के अंक के आधार पर अंतिम मेधा सूची जारी की जाएगी।

chat bot
आपका साथी