बीपीएसएससी ने घोषित की दाराेगा व सार्जेंट लिखित परीक्षा की तिथि, 2213 पदों पर होगी नियुक्ति

BPSSC SI Exam Date 2021 बीपीएसएससी ने राज्य में दारोगा व सार्जेंट की नियुक्ति के लिए होने वाली लिखित परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। राज्य में 1998 पुलिस अवर निरीक्षक (पीएसआइ) और 215 प्रारक्ष अवर निरीक्षक (परिचारी) की नियुक्ति के लिए वर्ष 2020 में विज्ञापन जारी किया था।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 05:30 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 03:35 PM (IST)
बीपीएसएससी ने घोषित की दाराेगा व सार्जेंट लिखित परीक्षा की तिथि, 2213 पदों पर होगी नियुक्ति
बीपीएसएससी ने दाराेगा व सार्जेंट लिखित परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। सांकेतिक तस्वीर।

नलिनी रंजन, पटना : BPSSC SI Exam Date 2021बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (बीपीएसएससी) ने राज्य में दारोगा व सार्जेंट की नियुक्ति के लिए होने वाली लिखित परीक्षा की तिथि रविवार को घोषित कर दी है। राज्य में 1998 पुलिस अवर निरीक्षक (पीएसआइ) और 215 प्रारक्ष अवर निरीक्षक (परिचारी) की नियुक्ति के लिए वर्ष 2020 में विज्ञापन जारी किया गया था। इसमें पीएसआइ में 683 पद और सार्जेंट में 76 पद महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण के तहत सुरक्षित हैं। इसके लिए सितंबर 2020 तक आनलाइन आवेदन लिए गए थे। अब संयुक्त प्रारंभिक लिखित परीक्षा 26 दिसंबर 2021 को आयोजित की जाएगी। इसके लिए राज्य के विभिन्न जिलों में परीक्षा केंद्र चयन की प्रक्रिया की  जा रही है। परीक्ष दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इसमें सफल अभ्यर्थियों की मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद शारीरिक परीक्षण जांच आयोजित किया जाएगा। प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा दोनों वस्तुनिष्ठ होगी। प्रारंभिक परीक्षा 200 अंकों की होगी। इसमें 100 प्रश्नों के जवाब दो घंटे में देने होंगे। इसके आधार पर पद से 20 गुना अधिक अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। मुख्य परीक्षा भी 200 अंकों की होगी, इसमें 100 प्रश्नों के जवाब दो घंटे में देने होंगे। दोनों परीक्षाओं में पांच गलती पर एक अंक सही में से काट लिए जाएंगे। मुख्य परीक्षा के आधार पर छह गुणा अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

पुलिस अवर निरीक्षक  

कैटगरी                     कुल पद        महिला

अनुसूचित जाति            333           124

अनुसूचित जनजाति          17             06

अत्यन्त पिछड़ा वर्ग         387           147

पिछड़ा वर्ग                  280             94

ईडब्ल्यूएस                 199              59

बीसी महिला                 58  

अनारक्षित (सामान्य)      724             253

सार्जेंट

कैटगरी                कुल पद     महिला

अनुसूचित जाति          34        15

अनुसूचित जनजाति      02        01

अत्यन्त पिछड़ा वर्ग      39         15

पिछड़ा वर्ग               26         09

ईडब्ल्यूएस               21         06

बीसी महिला            07  

अनारक्षित (सामान्य)   86          30

chat bot
आपका साथी