बिहार में ब्‍लैक फ्राइडे: तीन युवकों की हत्‍या, लड़की को शराब पिलाकर गंदा काम

बिहार में बीते 24 घंटे के दौरान तीन हत्‍याएं हुईं। एक गैंग रेप की भी घटना हुई है। नवरात्रि की कड़ी सुरक्षा के बीच ये घटनाएं पुलिस की सुरक्षा व्‍यवस्‍था की पोल खोल रहीं हैं।

By Amit AlokEdited By: Publish:Fri, 19 Oct 2018 12:23 PM (IST) Updated:Fri, 19 Oct 2018 06:42 PM (IST)
बिहार में ब्‍लैक फ्राइडे: तीन युवकों की हत्‍या, लड़की को शराब पिलाकर गंदा काम
बिहार में ब्‍लैक फ्राइडे: तीन युवकों की हत्‍या, लड़की को शराब पिलाकर गंदा काम

पटना [जागरण टीम]। नवरात्र के बाद आज बुराई पर अच्‍छाई की जीत के प्रतीक विजयादशमी की धूम है। लेकिन बुराई का रावध अभी मरा नहीं है। ऐसा हम नहीं, बिहार में हो रहे अपराध कह रहे हैं। बीते 24 घंटे के की ही बात करें तो एक गैंग रेप व तीन हत्‍याओं से राज्‍य सिहर गया है।

कैमूर: बीपीएससी में चयनित युवक की गोली मारकर हत्‍या
कैमूर के चैनपुर थाना क्षेत्र के बबुरहनी गांव निवासी एक युवक की बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। युवक भभुआ के बबुरहनी गांव का रहने वाला संजय सिंह था। उसका इसी साल बिहार लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में शिक्षा अधिकारी के पद पर चयन हुआ था।
हत्या के पीछे पहले के विवाद की बात सामने आई है। घटना से आक्रोशित लोगों ने भभुआ नगर में सदर अस्पताल के सामने सड़क जाम कर दिया। हालांकि, दशहरा पर्व को देखते हुए पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम हटवाया।
गया: सांस्‍कृतिक कार्यक्रम से लौटते समय मार दी गोली, मौत
उधर, गया जिले के डोभी-चतरा सड़क मार्ग पर एक 22 वर्षीय युवक की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी अनुसार युवक सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने अपने साथियों के साथ गया था। कार्यक्रम देखकर लौटने के क्रम में  अपराधियो ने उसके सिर में गोली मार दी और घर के सामने लाश को लाकर फेंक दिया।
घटना स्थल पर पुलिस कैम्प कर रही है। घटना से आक्रोशित लोगों ने डोभी-चतरा सड़क मार्ग जाम कर दिया।
नवादा: जहर खिलाकर युवक की हत्‍या, आरोपित गिरफ्तार
नवादा के अकबरपुर थाना क्षेत्र के कुहिला गांव में 25 वर्षीय युवक सोनू कुमार की जहर खिलाकर हत्या कर दी गयी। । थानाध्यक्ष संजीव मौआर ने आरोपित विमला देवी, संजू देवी, नवल सिंह, तारो सिंह व रितेश कुमार को गिरफ्तार कर मामले की जांच आरंभ कर दी है। घटना के बाद गांव में तनाव है।
लखीसराय: नाबालिग लड़की को शराब पिलाकर सामूहिक दुष्‍कर्म
नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा का दर्शन करने सहेली के साथ निकली एक नाबालिग छात्रा को शराब पिलाकर उससे दुष्‍कर्म किया गया। इस बीच होश आ जाने पर वह निर्वस्‍त्र अवस्‍था में ही तीन मंजिले भवन की छत से नीचे कूद गई। गिरते वक्‍त वह बिजली के हाई वोल्‍टेज तार से बुरी तरह झुलस गई। घटना लखीसराय के चितरंजन मोड़ स्थित एक मकान में बीती रात हुई। छात्रा के कपड़े मकान की छत पर पड़े मिले।
छात्रा ने जिस जगह से छलांग लगाई, वहां नीचे से 11 हजार वोल्‍ट का हाई वोल्‍टेज बिजली का तार गुजरता है। छात्रा नीचे गिरते वक्‍त करंट प्रवाहित तार की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई। राहत की बात यह रही कि तार से वह कुछ पलों के लिए ही लिपटी, इसके बाद नीचे गिर गई।

chat bot
आपका साथी