बिहार में क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर में भाजपा तैयार करेगी चार हजार मंडल प्रशिक्षक

आज बेतिया में डॉक्टर संजय जायसवाल ने शिविर का उद्घाटन किया। 13 क्षेत्रों में 31 जनवरी तक संपन्न होगा 45 जिलों के प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण। पार्टी के इतिहास विकास कार्य पद्धति सिद्धांत भूमिका और 2014 के बाद भारत की राजनीति में बदलाव आत्मनिर्भर बिहार आदि विषयों पर प्रशिक्षण होगा।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 03:28 PM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 08:25 PM (IST)
बिहार में क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर में भाजपा तैयार करेगी चार हजार मंडल प्रशिक्षक
भाजपा का प्रशिक्षण शिविर आज से । सांकेतिक तस्‍वीर ।

पटना, राज्य ब्यूरो। भाजपा गुरुवार से 13 क्षेत्रीय प्रशिक्षण वर्ग में 11 सौ मंडलों के लिए करीब चार हजार प्रशिक्षक तैयार करेगी। दो दिनी पाठशाला में भाजपा के दिग्गज आठ विषयों पर कक्षा लगाएंगे। बिहार में पार्टी के संगठनात्मक 45 जिलों के नामित कार्यकर्ता प्रशिक्षण लेंगे। इसके बाद बिहार के 1100 मंडलों में आगामी चार से 14 फरवरी के बीच प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जायेगा।

इन विषयों पर होगा प्रशिक्षण

पार्टी ने मुख्य रूप से प्रशिक्षकों के लिए पाठ्यक्रम में 2014 के बाद भारत की राजनीति में बदलाव, भाजपा और हमारा दायित्व, भाजपा का इतिहास और विकास, सैद्धांतिक अधिष्ठान, भाजपा की कार्य पद्धाति, विचार परिवार, एफपीओर की कार्य संरचना एवं आत्म निर्भर बिहार, पंचायती राज चुनाव, व्यक्त्वि विकास और इंटरेनमट मीडिया की भूमिका को शामिल किया गया है।

बिहार भाजपा के प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी मृत्युंजय झा ने बताया कि पहले दिन गुरुवार को बेतिया, भागलपुर और जमुई में प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ।

जाने कौन कहां लगाएगा कक्षा

बेतिया में पहले दिन प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने किया। इसके बाद उत्तर प्रदेश के प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का प्रबोधन हुआ।

भागलपुर में कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह उद्घाटन किया, जबकि प्रदेश उपाध्यक्ष राधा मोहन शर्मा ने विषय प्रवेश करते हुए संघ और विचार परिवार के बारे में विस्तार से कार्यकर्ताओं प्रशिक्षित किया। समापन सत्र में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ संबोधित करेंगे।

जमुई में बिहार भाजपा के सह प्रभारी सांसद हरीश द्विवेदी  उदघाटन करेंगे। समापन बिहार के प्रदेश संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ करेंगे।

शुक्रवार को बेगूसराय में पूर्व मंत्री प्रेम कुमार क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन करेंगे। समापन सत्र में प्रदेश संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ का प्रबोधन करेंगे। सिवान में शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय उद्घाटन सत्र लेंगे। 30 जनवरी को आरा में बिहार के सह प्रभारी हरीश द्विवेदी उद्घाटन करेंगे।

मुजफ्फरपुर में पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी  और मधेपुरा में बिहार के सह संगठन मंत्री रत्नाकर प्रशिक्षण देंगे। पूर्णिया में बिहार के उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद उद्घाटन करेंगे। समापन सत्र प्रदेश के सह संगठन महामंत्री रत्नाकर संबोधित करेंगे।

नवादा में बिहार के पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव उद्घाटन करेंगे और समापन सत्र को प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल संबोधित करेंगे। 31 जनवरी को मधुबनी में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, दानापुर में बिहार के सह प्रभारी हरीश द्विवेदी व समापन सत्र को उप मुख्यमंत्री रेणु देवी संबोधित करेंगी। गया में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन करेंगे।

प्रमुख प्रशिक्षक

मुख्य रूप से क्षेत्रीय वर्गों में प्रदेश के सह संगठन महामंत्री शिव नारायण महतो, चारों महामंत्री संजीव चौरसिया जनक राम, सुशील चौधरी और देवेश कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष राधा मोहन शर्मा, मिथिलेश तिवारी, राजेश वर्मा, डॉ राजेंद्र गुप्ता, प्रमोद चंद्रवंशी, प्रदेश कोषाध्यक्ष दिलीप जयसवाल वह प्रदेश के प्रशिक्षण प्रभारी मृत्युंजय झा मुख्य रूप से विभिन्न विषयों को रखेंगे।

chat bot
आपका साथी