बिहारः भाजपा के स्टार प्रचारक ने दिया पार्टी को झटका, इस्तीफा देकर थामा कांग्रेस का हाथ

बीजेपी को बिहार में झटका लगा है। धार्मिक न्यास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भाजपा के स्टार प्रचारक गौरव कृष्ण चंद्र शास्त्री ने भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस की सदस्यता ले ली है। उन्होंने कहा कि बीजेपी संत समाज का इस्तेमाल सिर्फ सत्ता प्राप्ति के लिए करती है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 10:42 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 10:42 PM (IST)
बिहारः भाजपा के स्टार प्रचारक ने दिया पार्टी को झटका, इस्तीफा देकर थामा कांग्रेस का हाथ
गौरव चंद्र शास्त्री ने सोमवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

राज्य ब्यूरो, पटना: बीजेपी को बिहार में झटका लगा है। धार्मिक न्यास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भाजपा के स्टार प्रचारक गौरव कृष्ण चंद्र शास्त्री ने भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस की सदस्यता ले ली है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह संत समाज का इस्तेमाल सिर्फ सत्ता प्राप्ति के लिए करती है। सोमवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. मदन मोहन झा, विधानमंडल दल के नेता अजीत शर्मा की मौजूदगी में शास्त्री कांग्रेस में शामिल हुए।

जनहित का कोई मुद्दा दल के अंदर नहीं 

मीडिया से उन्होंने कहा कि भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र की हत्या हो चुकी है। जनहित का कोई मुद्दा दल के अंदर नहीं उठा सकते। वह संत समाज से अपने एजेंडे पर काम करने का दबाव बनाती है, जिसे संत समाज हमेशा से नकारता रहेगा। उन्होंने तुष्टीकरण की नीति पर भाजपा के काम करने पर नाराजगी जताई। गौरव कृष्ण चंद्र शास्त्री के साथ संत निकेश चौधरी, धीरज पांडेय, अंजनी चौधरी और उनके समर्थकों ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

कांग्रेस अंतिम दम तक किसानों के हक की लड़ाई लड़ेगी

मोदी सरकार द्वारा बनाए गए तीन कृषि कानूनों को किसान विरोधी करार देते हुए डा. मदन मोहन झा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ट्रैक्टर मार्च का समर्थन किया और कहा कि कांग्रेस अंतिम दम तक किसानों के हक की लड़ाई लड़ेगी। अजीत कुमार शर्मा ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने केंद्र की निरंकुश सरकार को आईना दिखाने का काम किया है। मिलन समारोह में अफाक आलम, इजहारुल हुसैन, राजेश राठौड़, शरवत जहां फातिमा, प्रवक्ता असित नाथ तिवारी, ज्ञान रंजन सहित अन्य नेता मौजूद रहे। 

दो दिन पहले कांग्रेस में शामिल हुए थे टिक्का खान

गौरतलब है कि शनिवार को पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष उमैर टिक्का खान ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी। तारिक अनवर ने खान को पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। मूल रूप से गया के रहने वाले उमैर खान लंबे समय से जन अधिकार पार्टी में कार्यकारी अध्यक्ष पद पर तैनात थे। 

chat bot
आपका साथी