बिहारः सुशील मोदी ने राहुल गांधी से पूछा बड़ा सवाल, प्रियंका गांधी को याद दिलाई फर्जी बसें

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने एकबार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला किया है। शुक्रवार को ट्वीट कर पूछा है कि लॉकडाउन का मजाक उड़ाने वाले राहुल गांधी बताएं कि महाराष्ट्र में कोरोना बेकाबू क्यों है?

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 10:29 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 10:29 PM (IST)
बिहारः सुशील मोदी ने राहुल गांधी से पूछा बड़ा सवाल, प्रियंका गांधी को याद दिलाई फर्जी बसें
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी। जागरण आर्काइव।

राज्य ब्यूरो, पटना : पूर्व उप मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने एकबार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला किया है। शुक्रवार को ट्वीट कर पूछा है कि लॉकडाउन का मजाक उड़ाने वाले राहुल गांधी बताएं कि महाराष्ट्र में कोरोना बेकाबू क्यों है? पिछले साल मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने विशेष ट्रेनें चलवाईं और उनसे कोई किराया नहीं लिया।

प्रियंका को दिलाई बस वाली याद

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राहुल गांधी पर तो हमला किया ही प्रियंका गांधी को भी नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी ने हजार बसें भेजने की बात की तो बसों के नंबर फर्जी निकले। उन्होंने कहा कांग्रेस-राजद आपदा पर राजनीति कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने सौ नए अस्पतालों में पीएम केयर फंड से ऑक्जीजन प्लांट लगाने का फैसला किया।

मजदूरों को दिए जाएंगे 10 लाख रुपये ऋण

बिहार सरकार दूसरे राज्यों से लौटे मजदूरों को अपना काम शुरू करने के लिए 10 लाख रुपये ऋण देगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और राज्यों के मुख्यमंत्री लगातार कोरोना से बचाव में लगे हैं, जबकि इस विषम दौर में राहुल गांधी केवल मनोबल तोड़ने वाले ट्वीट कर रहे हैं।

लालू यादव की बेटी पर उठाए थे सवाल

बता दें कि पिछले दिनों सुशील मोदी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य की पूजा पद्धति पर भी सवाल उठाए थे। इसपर राजद ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के ट्वीट की आलोचना करते हुए उनपर धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक मर्यादा तोड़ने का आरोप लगाया था। राजद ने कहा था कि सुशील मोदी के लिए धर्म राजनीतिक व्यापार का साधन हो सकता है पर औरों के लिए वह जीवन शैली है जो उसकी आस्था से भी जुड़ा हुआ है। गौरतलब है कि लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने पिता की रिहाई के लिए रोजा रखने की बात कही थी। इसी को लेकर सुशील मोदी ने कहा था कि लालू प्रसाद यादव ना ठीक से हिंदू हो पाये, न इस्लाम की शिक्षा ग्रहण कर पाए।

chat bot
आपका साथी