बेगूसराय में भाजपा नेता को गोली मारी, आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को खदेड़ा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा- कार्रवाई होगी

भाजपा नेता कृष्ण मोहन सिंह उर्फ झामलाल को रविवार की शाम बदमाशों ने गोली मार गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्‍हें एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही सांसद गिरिराज सिंह व बड़ी संख्‍या में भाजपाई पहुंचे।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 10:38 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 10:38 AM (IST)
बेगूसराय में भाजपा नेता को गोली मारी, आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को खदेड़ा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा- कार्रवाई होगी
बेगूसराय में भाजपा नेता को गोली मारी, सांकेतिक तस्‍वीर ।

बेगूसराय, जागरण संवाददाता। बिहार के बेगूसराय जिला के मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी नकटी टोला वार्ड-छह निवासी भाजपा नेता कृष्ण मोहन सिंह उर्फ झामलाल को रविवार की शाम बदमाशों ने गोली मार गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्वजनों ने उन्हें इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। वहां उनकी हालत गंाीर बनी हुई है। घटना का कारण पड़ोसी व चचेरे मौसेरे भाई शंकर सिंह से रंजिश बताई जाती है। स्‍वजनों का कहना है कि उन्‍होंने पहले भी जान का खतरा बताकर एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। वहीं, सूचना मिलते ही सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर समेत बड़ी संख्या में अन्य भाजपाई अस्पताल में पहुंचे। सांसद गिरिराज सिंह ने भी स्वजनों से बातचीत कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया।

 दूसरी ओर, घटना की जानकारी मिलते ही मटिहानी थाना पुलिस निजी क्लीनिक पहुंची। वहां आक्रोशित स्वजनों व ग्रामीणों ने पुलिस को खदेड़ दिया है। वे मामले में पुलिस की शिथिलता से नाराज थे।

पहले ही सुरक्षा को एसपी से लगाई थी गुहार

जानकारी के अनुसार घायल रामकृष्ण सिंह उर्फ झामलाल भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य और नमामि गंगे परियोजना के जिला संयोजक हैं। बीते एक वर्ष से आरोपित सह चचेरे भाई शंकर सिंह से घर की बीच की गली को लेकर विवाद चल रहा है। आरोपित ने गत 18 मई को अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। उक्त मामले में वह फरार चल रहा है। इधर, भाजपा नेता ने दो जून की रात फरार आरोपित द्वारा उनके पुत्र मंजीत गौतम को हत्या की धमकी देने संबंधी आवेदन देकर एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई थी। सदर डीएसपी राजन सिन्हा ने बताया, भाजपा नेता को आपसी रंजिश में गोली मारी गई है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। स्वजनों के बयान के आधार पर फायरिंग में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

chat bot
आपका साथी