मंत्रिमंडल विस्तार पर BJP-JDU की सहमति से जुड़े सवाल पर मुस्कुराए नीतीश कुमार, दिया ये जवाब

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार पर भाजपा और जदयू के बीच सहमति बन गई है। विधान परिषद की दो सीटों के लिए होने वाले उप चुनाव को ले भाजपा के शाहनवाज हुसैन व वीआइपी के मुकेश सहनी के नामांकन में पहुंचे नीतीश ने इस बात के संकेत दिए हैं।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 01:42 PM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 10:04 PM (IST)
मंत्रिमंडल विस्तार पर BJP-JDU की सहमति से जुड़े सवाल पर मुस्कुराए नीतीश कुमार, दिया ये जवाब
उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, सीएम नीतीश कुमार व नंदकिशोर यादव।

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Nitish Kumar Cabinet Expansion मंत्रिमंडल विस्तार पर भाजपा और जदयू के बीच सहमति बन गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सोमवार को जब इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार जल्द होगा। उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद व भाजपा के कई अन्य वरिष्ठ नेता इस मौके पर मौजूद थे। 

जल्द हो जाएगा मंत्रिमंडल का विस्तारः नीतीश कुमार

विधान परिषद की दो सीटों के लिए होने वाले उप चुनाव को ले भाजपा के शाहनवाज हुसैन व वीआइपी के मुकेश सहनी के नामांकन में पहुंचे नीतीश कुमार जब लौट रहे थे तो पत्रकारों ने उनसे मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में पूछा। मुस्कुराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा जल्द हो जाएगा मंत्रिमंडल विस्तार। रविवार को देर शाम से ही यह चर्चा शुरू हो गयी थी कि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भाजपा और जदयू के बीच सहमति बन गयी है। उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने मुख्यमंत्री आवास जाकर मुख्यमंत्री से भेंट की थी। यह बात चर्चा में थी कि भाजपा ने अपने संभावित मंत्रियों की सूची मुख्यमंत्री को सौैंप दी है।

पहला मौका जब नीतीश ने मंत्रिमंडल को लेकर दिया जवाब

सरकार के गठन के बाद यह पहला मौका है जब मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल विस्तार को ले यह कहा है कि अब यह जल्द हो जाएगा। पूर्व में जब उनसे मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में प्रश्न किया गया था तब उन्होंने यह कहा था कि भाजपा से कोई सूची ही नहीं मिली है इसलिए मंत्रिमंंडल विस्तार में देरी हो रही है। उन्होंने इस बात पर हैरानी भी जताई थी कि मंत्रिमंडल विस्तार को ले पहली बार इस तरह की देरी हो रही है।

शाहनवाज व मुकेश सहनी ने किया नामांकन

बिहार विधान परिषद की रिक्त दो सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव में भाजपा की ओर से सैयद शाहनवाज हुसैन और विकासशील इंसान पार्टी की और से मुकेश साहनी ने सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद रेनू देवी के साथ ही पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार, मोदी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल जैसे नेता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी