केंद्रीय मंत्रिमंडल को लेकर जदयू की मांग को बीजेपी ने दी हरी झंडी, NDA में भूमिका को लेकर कही बड़ी बात

नरेंद्र मोदी कैबिनेट में राज्य की भूमिका पहले से ही है अब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में साथी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने भी अपनी इच्छा जाहिर कर दी है। जदयू की मांग को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने भी सही बताया है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 03:12 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 03:12 PM (IST)
केंद्रीय मंत्रिमंडल को लेकर जदयू की मांग को बीजेपी ने दी हरी झंडी, NDA में भूमिका को लेकर कही बड़ी बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार बीजेपी अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल और बिहार के सीएम नीतीश कुमार। जागरण आर्काइव।

जागरण टीम, पटना। बिहार के राजनीतिक चेहर अब पहले से अधिक संख्या में राष्ट्रीय स्तर पर चमकने के लिए तैयार हैं। नरेंद्र मोदी कैबिनेट में राज्य की भूमिका पहले से ही है, अब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में साथी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने भी अपनी इच्छा जाहिर कर दी है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने एक दिन पहले शनिवार को मोदी कैबिनेट में स्थान मांग लिया है। जदयू से केंद्र में मंत्री कौन बनेगा? यह तो अभी साफ नहीं है लेकिन पार्टी की मांग को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने भी सही बताया है। 

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने शनिवार को कहा था कि उन्हें नरेंद्र मोदी कैबिनेट के विस्तार की सूचना मिली है। एनडीए सरकार में जदयू में हिस्सा है। ऐसे में एनडीए के घटक दलों को भी मंत्रिमंडल में स्थान मिलना चाहिए। जदयू की मांग को बिहार बीजेपी के नेताओं ने सही बताया है। उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में जदयू की भूमिका बिहार से रही है। पहले भी जदयू केंद्र की राजनीति में अहम हिस्सा रहा है। अगर कैबिनेट विस्तार होता है, तो जदयू की भूमिका होनी चाहिए। बिहार बीजेपी अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने एनडीए के घटक दल जदयू की मांग को सही बताया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की राजनीति में बिहार की भूमिका बढ़नी चाहिए। नरेंद्र मोदी कैबिनेट विकास के पथ पर अग्रसर है। ऐसे में एनडीए में सहयोगी जदयू का कोई चेहरा मंत्री बनता है तो यह देश के साथ राज्य के लिए अच्छा ही होगा। डा. संजय जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नजर हमेशा से बिहार पर रही है। गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा चल रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में जल्द बदलाव हो सकता है। बता दें कि एनडीए में जदयू के 16 सांसद शामिल हैं। ऐसे में जदयू ने केंद्र में शामिल होने की बात कही है। 

chat bot
आपका साथी