अरे.. ये गिरिराज सिंह को क्या हुआ, अचानक बदले तेवर, कहा NDA के मुखिया नीतीश ही हैं

भाजपा के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह का मूड औऱ तेवर अचानक बदल गया है। उन्होंने नीतीश कुमार को एनडीए का नेता मान लिया है औऱ कहा है कि उनके नेतृत्व में ही विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Sat, 19 Oct 2019 07:03 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 04:49 PM (IST)
अरे.. ये गिरिराज सिंह को क्या हुआ, अचानक बदले तेवर, कहा NDA के मुखिया नीतीश ही हैं
अरे.. ये गिरिराज सिंह को क्या हुआ, अचानक बदले तेवर, कहा NDA के मुखिया नीतीश ही हैं

बेगूसराय, जेएनएन। भाजपा के फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने विवादित बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। हाल के दिनों में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर उनके तेवर औऱ सुर काफी तीखे लग रहे थे। गिरिराज सिंह नीतीश कुमार पर दिए गए अपने बयानों से विवादों में घिर गए थे।

बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह के तेवर और सुर दोनों ही अब बदले-बदले नजर आ रहे हैं। गिरिराज ने शनिवार को कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह निर्णय लिया है और हम लोग उस निर्णय के साथ हैं। स्वाभाविक है कि बिहार में एनडीए चुनाव लड़ेगा, जिसके मुखिया नीतीश कुमार हैं।

गिरिराज ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हम बराबरी की सीट पर चुनाव लड़े थे और अब उम्मीद है कि विधानसभा चुनाव में भी इसी पैटर्न पर चुनाव होगा, यानि बराबरी की हिस्सेदारी होगी।

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से गिरिराज सिंह लगातार नीतीश कुमार पर तीखी बयानबाजी कर रहे थे। लेकिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की ओर से नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही बिहार के विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद गिरिराज सिंह के तेवर बदल गए और वो  भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात कह रहे हैं।

हालांकि इस दौरान गिरिराज सिंह ने विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे में बराबरी का दावा जरुर जता दिया है।

chat bot
आपका साथी