अथमलगोला में मनी शहीद भगत सिंह की जयंती

संसू अथमलगोला श्रीराम सेना के सदस्यों ने सोमवार को एक सादे समारोह में शहीद भगत सिंह की जयंती म

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 08:08 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 08:08 PM (IST)
अथमलगोला में मनी शहीद भगत सिंह की जयंती
अथमलगोला में मनी शहीद भगत सिंह की जयंती

संसू, अथमलगोला: श्रीराम सेना के सदस्यों ने सोमवार को एक सादे समारोह में शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई। युवाओं ने भगत सिंह की तस्वीर पर पुष्पाजलि अर्पित की। राष्ट्र भक्ति के नारे लगाए। इस दौरान अभिषेक, राहुल, गौतम, मिथिलेश व नीतीश कुमार आदि मौजूद थे। रंगोली बनाकर मतदाताओं को किया जागरूक

दुल्हिन बाजार: प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र कुकरी बिगहा कोड 61 पर सेविका सरिता देवी के नेतृत्व में रंगोली बनाई गई। 28 अक्टूबर को चरण में होने वाले मतदान को लेकर जागरुकता अभियान चलाया गया। 'बूथ चलो, मतदान करो' के नारों को बुलंद किया गया। मौजूद मतदाताओं को एक-एक वोट के महत्व को समझाया गया। पोषण माह के तहत किशोरियों और लाभाíथयों को भी जागरूक किया गया। आहार में हरी सब्जियां, दूध, अंडा व साग को शामिल करने की बात कही गई। मौके पर गुंजन, संध्या, नीतू, शिल्पा, सोनम, शोभा देवी, मराक्षी देवी, राधिका देवी के साथ कई लोग मौजूद थे। मतदान में भागीदारी बढ़ाने को दिव्यागो ने निकाली रैली

संवाद सूत्र, मनेर: स्थानीय बुनियाद केंद्र में दिव्याग मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए रैली निकाली गई। इस दौरान रंगोली भी बनाई गई। पीडब्ल्यूडी कोषाग के सहायक निदेशक श्रेया कश्यप ने कहा कि इस बार मतदान में दिव्यागों की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी करने को लेकर कार्यक्रम हुआ। हम सब मिलकर इस लोकतंत्र को और मजबूत बनाएं। दिव्याग, वृद्ध तथा युवाओं को लोकतंत्र के इस पर्व में आगे बढ़कर वोट करने की अपील की गई। इस दौरान कई लोग मौजूद थे। इनौस कार्यकर्ताओं ने निकाला विरोध मार्च

पुनपुन : इनौस कार्यकर्ताओं ने शिक्षा और बेरोजगारी के खिलाफ सोमवार को विरोध मार्च निकाला। कार्यकर्ता भगत सिंह की जयंती पर नेहालचक गाव में जमा हुए थे। भगत सिंह की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अíपत कर मार्च निकाला। लखना बाजार पहुंचकर मार्च नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गई। वक्ताओं ने कहा कि राज्य में शिक्षा व्यवस्था चौपट है। बेरोजगारों की फौज खड़ी है। सरकार चुप बैठी है। इस दौरान शशि रंजन, मदन पासवान, राकेश माझी, मिथलेश, अवधेश पासवान, दयानंद पासवान समेत अन्य लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी