बिहारः शादी के लिए परिवार ने पसंद की दुबली-नाटी लड़की, रास्ते से हटाने को लड़के ने चुना खौफनाक तरीका

बिहार के नालंदा में युवक ने पहले लड़की पसंद की फिर मिलने के लिए बुलाकर उसकी हत्या कर दी। दरअसल शुक्रवार को थरथरी थाना क्षेत्र के द्वारिका बिगहा में हुई युवती खुशबू कुमारी की गला रेत कर नृशंस हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 12:11 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 12:11 PM (IST)
बिहारः शादी के लिए परिवार ने पसंद की दुबली-नाटी लड़की, रास्ते से हटाने को लड़के ने चुना खौफनाक तरीका
नालंदा में लड़के ने मंगेतर का रास्ते से हटाने के लिए खौफनाक तरीका चुना। प्रतीकात्मक तस्वीर।

संवाद सूत्र, थरथरी (नालन्दा): शादी के लिए लड़की न पसंद हो तो लड़का क्या करेगा? सीधी बात है विवाह करने से मना कर देगा। बिहार के नालंदा में युवक ने अलग रास्ता चुना। पहले लड़की पसंद की फिर मिलने के लिए बुलाकर उसकी हत्या कर दी। दरअसल शुक्रवार को थरथरी थाना क्षेत्र के द्वारिका बिगहा में हुई युवती खुशबू कुमारी की गला रेत कर नृशंस हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। तकनीकी साक्ष्य के आधार पर खुशबू के मंगेतर आजाद कुमार के मित्र जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। इस कांड में शामिल आजाद समेत अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। जितेंद्र की गिरफ्तारी नूरसराय के नीरपुर से हुई। खुशबू की शादी भी नीरपुर निवासी आजाद कुमार से तय हुई थी। हिलसा के डीएसपी कृष्ण मुरारी ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तारी हुई है। उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। साथ रहे अन्य बदमाशों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लड़के का था विवाहेत्तर संबंध

मृतका खुशबू के पिता थरथरी के द्वारिका बिगहा निवासी अशोक चौहान ने यह दावा करते हुए एफआइआर दर्ज करवाई थी कि नूरसराय के नीरपुर निवासी जिस आजाद कुमार से शादी तय हुई थी, उसको किसी और लड़की से विवाहेत्तर संबंध था। इसी कारण उसने खुशबू की हत्या कर दी। पुलिस ने मोबाइल फोन लोकेशन एवं काल डिटेल के आधार पर बदमाशों की पहचान पुख्ता की।

20 जून को होनी थी शादी

खुशबू की शादी आगामी 20 जून को नीरपुर के आजाद कुमार के साथ होनी थी। आजाद के मित्रों ने बताया था कि जिस लड़की से शादी होने वाली है, वह नाटी और दुबली है। इसी कारण आजाद ने उसे रास्ते से हटा दिया। आजाद को किसी और लड़की से सम्बंध है, यह राज खुशबू सहित उसके घर में सभी को मालूम था। फिर भी शादी की तारीख तय कर दी गई थी। 

दोनों हाथ बांध गला काटा

बीते सात अप्रैल को खुशबू अपनी विधवा चाची मंजू देवी के साथ रोज की तरह सोई हुई थी। मंगेतर आजाद ने मंजू के मोबाइल फोन पर बात कर खुशबू को मिलने के लिए बुलाया और द्वारिका बिगहा से सटे पूरब अमरौरा गांव के खेत मे ले जाकर दोनों हाथ बांध गला काट हत्या कर दी गई। लटकते सिर सहित शव को लाकर पुन: द्वारिका बिगहा के बृजनन्दन प्रसाद के खलिहान में गेहूं के भूसे की ढेर में छुपा दिया। आठ अप्रैल की शाम भूसा ढो रहे कामगारों ने शव देखा। देर रात थाना पुलिस को खबर दी गई थी। 

chat bot
आपका साथी