Bihar Weather Forecast: बिहार में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी, 27 सितंबर तक मानसून रहेगा अति सक्रिय

Bihar Weather Forecast भारत मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तर बिहार में मानसून रहेगा अति सक्रिय पूर्वी उत्तर प्रदेश में बना चक्रवात गंगा के मैदानी इलाके से लेकर हिमालय की तराई तक में होगी भारी बारिश होगी। मणिपुर से लेकर राजस्थान तक झमाझम बारिश हो रही है।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 10:04 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 10:11 PM (IST)
Bihar Weather Forecast:  बिहार में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी, 27 सितंबर तक मानसून रहेगा  अति सक्रिय
गुरुवार 24 सितंबर को हुई बारिश में पटना की सड़कों पर जलजमाव ।

पटना, जेएनएन। Bihar Weather Forecast:  राज्य में दक्षिण-पश्चिम मानसून (South-West Monsoon)  सक्रिय है। तीन दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। 25 सितंबर, शुक्रवार को भी प्रदेश में भारी वर्षा होने की चेतावनी (Heavy Rain Alert)  भारत मौसम विज्ञान केंद्र  (Indian Meteorological Center) ने जारी की है। खासकर उत्तर बिहार (North Bihar)  में भारी बारिश होने के आसार हैं। ऐसी स्थिति 27 सितंबर (27 September) तक बनी रहेगी। पटना में गुरुवार को मध्‍यम बारिश में ही जगह-जगह सड़कों पर जलजमाव हो गया है। जिससे जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त हो गया है।

पूरे प्रदेश में हुई झमाझम बारिश

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी (Senior Scientist) संजय कुमार का कहना है कि फिलहाल पूर्वी उत्तर प्रदेश में चक्रवात उठने के कारण बिहार में भारी बारिश की संभावना बढ़ गई है। गुरुवार को मुंगेर, किशनगंज, सारण, सीतामढ़ी, सिवान, कटिहार में झमाझम बारिश हुई। भोजपुर, सारण, किशनगंज एवं कटिहार में कुछ जगहों पर तो 140 मिलीमीटर से भी अधिक बारिश हुई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि शुक्रवार को गंगा के तटीय इलाके से लेकर हिमालय की तराई तक भारी बारिश होगी। इसके कारण नदियों के जलस्तर में वृद्धि हो सकती है। शहरों में भी जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो सकती है। राजधानी में शुक्रवार को 45 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

मणिपुर से राजस्थान तक बारिश

   मौसम विज्ञानियों का कहना है कि  मणिपुर से लेकर राजस्थान तक झमाझम बारिश हो रही है। गुरुवार को बारिश के कारण राजधानी के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राजधानी में अधिकतम तापमान 29.8 एवं न्यूनतम 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी की हवा में आर्द्रता 97 फीसद रही। तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद है।

बिजली चमकने के दौरान न निकलें 

मौसम विज्ञानियों के अनुसार आकाश में बिजली चमकने के दौरान लोग घरों से बाहर न निकलें। बारिश एवं बिजली चमकने के दौरान खेतों में भी काम से परहेज करें।

chat bot
आपका साथी