Bihar Weather Alert: बिहार में थमने लगी बारिश और आंधी की रफ्तार, यहां जानें मानसून का भी हाल

Bihar Weather Alert बिहार में अभी पूर्वा का बहाव जारी रहेगा। इससे तेज धूप होने पर उमस काफी बढ़ सकती है। मौसम विज्ञानियों का कहना कि फिलहाल प्रदेश में न तो कोई चक्रवात है न ही कोई ट्रफ लाइन ऐसे में गर्मी बढ़ने की पूरी संभावना है।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 07:50 AM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 07:50 AM (IST)
Bihar Weather Alert: बिहार में थमने लगी बारिश और आंधी की रफ्तार, यहां जानें मानसून का भी हाल
यहां जानें बिहार में मौसम का हाल। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, जागरण संवाददाता। बिहार में बना चक्रवात अब धीरे-धीरे कमजोर हो गया है। इसके कमजोर पडऩे से प्रदेश में बहुत कम बारिश हुई। राजधानी समेत प्रदेश के अधिकांश भागों में शुक्रवार से गर्मी बढ़ने की संभावना है। उमस लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार के अनुसार अब मौसम उष्ण रहेगा। हालांकि, प्रदेश में अभी पूर्वा का बहाव जारी रहेगा। इससे तेज धूप होने पर उमस काफी बढ़ सकती है। मौसम विज्ञानियों का कहना कि फिलहाल प्रदेश में न तो कोई चक्रवात है न ही कोई ट्रफ लाइन ऐसे में गर्मी बढ़ने की पूरी संभावना है।

आज से बढ़ेगा राज्य का पारा, उमस बढ़ा सकती परेशानी चक्रवात कमजोर पडऩे से बदला प्रदेश का मौसम 32 डिग्री रहा राजधानी का अधिकतम एवं 20.2 रहा न्यूनतम तापमान 88 फीसद आर्द्रता रिकॉर्ड की गई राजधानी की हवा में

बिहार में जारी रहा उतार-चढ़ाव

प्रदेश के मौसम में गुरुवार की सुबह से ही बदलाव होना शुरू हो गया था। सुबह में वातावरण में काफी नमी बनी रही। लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी बढ़ती गई। धूप होने पर वातावरण में उमस बढ़ने से लोगों को थोड़ी परेशानी हुई। लेकिन सूर्यास्त के बाद लोगों को बड़ी राहत मिली। गुरुवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 32 एवं न्यूनतम 20.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी की हवा में 88 फीसद आर्द्रता दर्ज की गई।

मध्‍य जून तक मानूसन के आगमन की उम्‍मीद

मौसम विज्ञानी बिहार में मध्‍य जून तक मानसून के आने की उम्‍मीद जता रहे हैं। यानी कि मानसून आने में अभी करीब एक महीने बाकी रह गए हैं। तब तक स्‍थानीय कारणों से बीच-बीच में आंधी और बारिश जैसी स्थिति बन सकती है। देश के पश्चिमी समुद्री तट तक मानूसन के जून के पहले हफ्ते में पहुंच जाने की उम्‍मीद है। अभी तक मानूसन को लेकर सारे पूर्वानुमान सकारात्‍मक ही हैं।

chat bot
आपका साथी