Bihar Weather Alert: दो दिनों बाद फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, पटना समेत इन जिलों में होगी बारिश

प्रदेश से मानसून की विदाई होने के बाद बारिश की गतिविधियों पर जहां विराम लगा था वहीं एक बार फिर से बारिश का सिस्टम सूबे में बनने के आसार हैं। 17-18 अक्टूबर के बीच प्रदेश के दक्षिण-बिहार एवं उत्तर-पूर्व के एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश का पूर्वानुमान है।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 05:30 AM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 06:14 AM (IST)
Bihar Weather Alert: दो दिनों बाद फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, पटना समेत इन जिलों में होगी बारिश
बिहार में फिर बारिश के आसार। फाइल फोटो

पटना, जागरण संवाददाता। प्रदेश से मानसून (Monsoon) की विदाई होने के बाद बारिश की गतिविधियों पर जहां विराम लगा था, वहीं एक बार फिर से बारिश का सिस्टम सूबे में बनने के आसार हैं। मध्‍यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर 17-18 अक्टूबर के बीच प्रदेश के दक्षिण-बिहार  एवं उत्तर-पूर्व के एक या दो स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। हालांकि अगले दो दिनों तक सूबे का मौसम शुष्क होने के साथ तीखी धूप और उमस की स्थिति प्रदेश में बनी रहेगी।

पूर्व बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का पड़ेगा असर 

मौसम विज्ञानी की मानें आने वाले तीन से चार दिनों में प्रदेश में मौसम का सिस्टम एक्टिव होगा। जिसकी मुख्य वजह पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में कम दबाव का क्षेत्र बताया जा रहा है। बंगाल में बने कम दबाव का क्षेत्र 48 घंटों के दौरान दक्षिण ओडिशा एवं उत्तर आंध्रप्रदेश तट पर पहुंचने का अनुमान है। मौसमविदों के अनुसार इन सभी प्रभाव का असर सूबे के मौसम पर पड़ेगा। 

कई स्थानों को लेकर किया गया अलर्ट 

मौसमी प्रभाव को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से 16-17 अक्टूबर को दक्षिण मध्य बिहार के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, गया, नवादा, बेगूसराय, जहानाबाद के अलावा दक्षिण-पश्चिम, उत्तर-पूर्व, उत्तर-मध्य, उत्तर-पश्चिम बिहार, दक्षिण-पूर्व बिहार आदि स्थानों को लेकर येलो-अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में अच्‍छी बारिश के आसार हैं। 

      शहर                तापमान  पटना -               34.7  गया -                32.6 भागलपुर -         36 पूर्णिया -             35  मुजफ्फरपुर -     32  (अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में) 

chat bot
आपका साथी