Bihar Weather: दिन में रहेगी गर्मी पर रात में सताएगी ठंड, घर से निकलें तो साथ रखें बीपी की दवा

वर्तमान में राजधानी समेत प्रदेश का पारा सूरज ढ़लते ही काफी तेजी से गिर रहा है। वहीं दिन के दस बजे के बाद वातावरण में गर्मी बढ़ रही है। यह स्थिति स्‍वास्‍थ्‍य के दृष्टिकोण से बेहद संंवेदनशील है। अभी मौसम और सर्द होने के आसार हैं।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Thu, 18 Nov 2021 06:32 AM (IST) Updated:Thu, 18 Nov 2021 06:32 AM (IST)
Bihar Weather: दिन में रहेगी गर्मी पर रात में सताएगी ठंड, घर से निकलें तो साथ रखें बीपी की दवा
अभी मौसम और सर्द होने के हैं आसार। सांकेतिक तस्‍वीर

पटना, जागरण संवाददाता। Bihar Weather: वर्तमान में मौसम तेजी से बदल रहा है। राजधानी समेत प्रदेश का पारा सूरज ढ़लते ही काफी तेजी से गिर रहा है। वहीं दिन के दस बजे के बाद  वातावरण में गर्मी बढ़ रही है। यह स्थिति स्‍वास्‍थ्‍य के दृष्टिकोण से बेहद संंवेदनशील है। अभी मौसम और सर्द होने के आसार हैं। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि वर्तमान में राजधानी एवं प्रदेश का मौसम काफी तेजी से बदल रहा है। दिन में गर्मी रह रही है। लेकिन जैसे ही सूरज अस्त होता है, तापमान में तेजी से गिरावट आनी शुरू हो जा रही है। रात आठ बजे तक तापमान काफी गिर जा रहा है।

बिहार का सबसे सर्द शहर रहा गया 

बुधवार को गया, राज्य का सर्वाधिक ठंडा स्थान रहा है। गया में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आगे इसमें और गिरावट आने की उम्मीद है। मौसम विज्ञानियों का कहना है वर्तमान में अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसके प्रभाव से प्रदेश के आकाश में आंशिक रूप से बादल मंडऱा रहे हैं। वर्तमान में हवा की गति काफी धीमी है। 

सूर्योदय के बाद ही घरों से बाहर निकले बुजुर्ग 

राजधानी के न्यू गार्डिनर अस्पताल के निदेशक डा.मनोज कुमार सिन्हा का कहना है कि वर्तमान में बुजुर्गाें को सेहत के प्रति सजग रहने की जरूरत है। जो मॉर्निंग वाक पर जाते हैं उनके लिए भी सूर्योदय के बाद ही घरों से बाहर निकलने की जरूरत है। सुबह में वातावरण में काफी ठंड रह रही है। ऐसे में तड़के निकलना उनके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। साथ ही घर से बाहर निकलते समय वीपी की दवा जेब में रख लें। बाहर टहलते समय परेशानी होने पर बीपी की दवाओं का सेवन कर सकते हैं।  सूरज ढलते ही गिर रहा प्रदेश का पारा, हो जाएं सावधान गया सवार्धिक ठंडा, पारा 12 पर आया

chat bot
आपका साथी