Bihar Weather ALERT: बिहार में तेजी से गिर रहा तापमान, पछुआ हवा ने बढ़ाई ठंड; जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather Forecast बिहार में बीते दो सप्ताह से मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है। प्रदेश में पश्चिमी एवं उत्तर-पश्चिमी हवा के निरंतर प्रवाह से तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट दर्ज की जा रही है।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Sun, 07 Nov 2021 06:15 AM (IST) Updated:Sun, 07 Nov 2021 03:03 PM (IST)
Bihar Weather ALERT: बिहार में तेजी से गिर रहा तापमान, पछुआ हवा ने बढ़ाई ठंड; जानें आगे कैसा रहेगा मौसम
बिहार में लगातार गिर रहा पारा। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, जागरण संवाददाता। Bihar Weather Forecast: बिहार में बीते दो सप्ताह से मौसम का मिजाज शुष्क बना रहा। प्रदेश में पश्चिमी एवं उत्तर-पश्चिमी हवा के निरंतर प्रवाह से तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदेश में आने वाले दो से तीन दिनों में मौसम सामान्य रहने के साथ न्यूनतम तापमान 15-17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं। कुछ स्थानों पर अगले दो से तीन दिनों तक उच्च स्तर के बादल छाए रहेंगे। मैदानी इलाकों में सुबह में कुहासा छाया रहेगा।

बिहार में न्‍यूनतम तापमान में दो-तीन डिग्री की गिरावट पश्चिमी एवं उत्तर-पश्चिमी हवा बढ़ा रही ठंड का असर न्यूनतम तापमान 15-17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार

मौसम विभाग पटना के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के पटना, गया, औरंगाबाद एवं भागलपुर में न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2-3 डिग्री नीचे है। प्रदेश के शेष भागों का न्यूनतम तापमान 16-19 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को पटना व इसके आसपास तीन किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से पश्चिमी हवा का निरंतर प्रवाह जारी है। पटना का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री तो न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री कमी आने से 14.6 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार को पटना व इसके आसपास क्षेत्रों में सुबह के समय में कुछ स्थानों पर हल्के कुहासे छाए रहेंगे वहीं धूप निकलने के बाद आकाश पूर्ण रूप से साफ रहेगा।

बिहार के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान पटना -          30.5 गया -              29.3 भागलपुर -       29.3 पूर्णिया -           28.6 मुजफ्फरपुर -    29 (अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)

chat bot
आपका साथी