Patna Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी में बना दबाव, बिहार के कई जिलों का मौसम बदला-पटना में छाए बादल

मौसम विभाग का अनुमान है कि 22 सितंबर के बाद राज्य में एक बार फिर मानसून की बारिश हो सकती है। इधर सोमवार को ही बिहार के कई जिलों मानसून का असर दिखने लगा है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Mon, 21 Sep 2020 10:02 AM (IST) Updated:Mon, 21 Sep 2020 10:23 AM (IST)
Patna Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी में बना दबाव, बिहार के कई जिलों का मौसम बदला-पटना में छाए बादल
Patna Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी में बना दबाव, बिहार के कई जिलों का मौसम बदला-पटना में छाए बादल

पटना, जेएनएन। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण राज्य में बारिश के आसार बनने लगे हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि 22 सितंबर के बाद राज्य में एक बार फिर मानसून की बारिश हो सकती है। इधर, सोमवार को ही बिहार के कई जिलों मानसून का असर दिखने लगा है। पटना में सुबह से ही सूरज पर बादलों ने डेरा जमा लिया है। खुशनुमा मौसम के बीच ठंडी हवाएं चल रही हैं। 

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव से राज्य में बारिश के आसार

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी संजय कुमार ने कहा, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से प्रदेश में बारिश के आसार बढ़ गए हैं। वर्तमान में बंगाल की खाड़ी से लेकर हिमालय के तराई वाले इलाके तक बारिश हो रही है। फिलहाल, मानसून की अक्षीय रेखा बंगाल की खाड़ी के ओडिशा तट से लेकर पुरी होते हुए डालटेनगंज, प्रयागराज व बरेली तक गुजर रही है। दो दिनों में मानसून की अक्षीय रेखा बिहार से गुजरने की उम्मीद है। इसके बाद राज्य में फिर तेज बारिश हो सकती है। 

छह अक्टूबर तक राज्य में अच्छी बारिश के संकेत

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि राज्य में इस वर्ष छह अक्टूबर तक मानसून की बारिश होगी। सामान्यत: राज्य में मानसून की बारिश 30 सितंबर तक होती है। लेकिन इस वर्ष मानसून के एक सप्ताह देर से लौटने की उम्मीद है। देरी से मानसून के लौटने का मतलब अधिक बारिश का होना होता है। इसके एक दिन पहले राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी की हवा में आद्र्रता गिरकर 73 फीसद पर आ गई है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि सोमवार को राज्य के आकाश में बादल छाए रह सकते हैं। पूर्वी बिहार के कुछ जिलों में बारिश भी हो सकती है।

chat bot
आपका साथी