Bihar Weather: बिहार में अब और गिरेगा तापमान, बढ़ेगा ठंड और कोहरे का असर; गया सबसे ठंडा शहर

Bihar Weather Forecast राजधानी पटना समेत पूरे बिहार के मौसम में बदलाव दिख रहा है। पछुआ हवा के चलने से कुछ जिलों में ठंड में आंशिक वृद्धि हो रही है तो दूसरे जिलों में पूर्वी हवा के कारण मौसम सामान्य बना हुआ है।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 06:31 AM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 06:31 AM (IST)
Bihar Weather: बिहार में अब और गिरेगा तापमान, बढ़ेगा ठंड और कोहरे का असर; गया सबसे ठंडा शहर
बिहार में ठंड के असर में होने लगी वृद्धि। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, जागरण संवाददाता। Bihar Weather Forecast: राजधानी पटना समेत पूरे बिहार के मौसम में बदलाव दिख रहा है। पछुआ हवा के चलने से कुछ जिलों में ठंड में आंशिक वृद्धि हो रही है तो दूसरे जिलों में पूर्वी हवा के कारण मौसम सामान्य बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-मध्य बिहार के पटना, गया, नालंदा आदि स्थानों पर 29 नवंबर तक न्यूनतम तापमान 10-14 डिग्री सेल्सियस बने रहने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान राजधानी पटना के न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट होगी। बुधवार को पटना का न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं गुरुवार को यह 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को पटना व इसके आसपास इलाके में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा। धूप निकलने के बाद मौसम सामान्य हो जाएगा।

तापमान में आंशिक गिरावट के साथ सुबह में कोहरे व धुंध के आसार 9.8 डिग्री सेल्सियस के साथ गया प्रदेश का सबसे ठंडा शहर 10.8 डिग्री सेल्सियस पटना का न्यूनतम तापमान 29 नवंबर तक दक्षिण बिहार में 10-14 डिग्री के बीच रहेगा न्यूनतम तापमान दक्षिण बिहार में 12-16 डिग्री के बीच रहेगा न्यूनतम तापमान

बीते 24 घंटों के दौरान गया का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह राज्य का सबसे ठंडा शहर रहा। भागलपुर एवं पूर्णिया के कुछ भागों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने के साथ दृश्यता 300-400 मीटर दर्ज की गई। दक्षिण बिहार के कई इलाकों का न्यूनतम तापमान 12-16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं। दक्षिण बिहार का अधिकतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस एवं उत्तर बिहार का 26-28 डिग्री सेल्सियस बने रहने के आसार हैं।

शहर             अधिकतम              न्यूनतम

पटना                27.0                     10.8

भागलपुर          23.0                     16.0

गया                27.6                        9.8

मुजफ्फरपुर   25.6                        15.9

नालंदा          28.0                       11.0

पूर्णिया         22.4                         15.8

(अधिकतम व न्यूनतम डिग्री सेल्सियस में)

chat bot
आपका साथी