Bihar Weather: बिहार में आज भी तेज बारिश के आसार, इन इलाकों में अधिक दिखेगा मानसून का असर

Bihar Weather बिहार में मौसम काफी तेजी से बदल रहा है। अगले दो दिनों तक राजधानी का मौसम सामान्य रहेगा। वहीं उत्तर बिहार के सीमावर्ती जिलों में बारिश की संभावना है। हालांकि बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण राज्य के दक्षिण हिस्से में भी बारिश हो सकती है।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Sun, 29 Aug 2021 06:24 AM (IST) Updated:Sun, 29 Aug 2021 06:24 AM (IST)
Bihar Weather: बिहार में आज भी तेज बारिश के आसार, इन इलाकों में अधिक दिखेगा मानसून का असर
बिहार के कई हिस्सों में आज भी बारिश की उम्मीद

पटना, जागरण संवाददाता। Bihar Weather: बिहार में मौसम काफी तेजी से बदल रहा है। अगले दो दिनों तक राजधानी का मौसम सामान्य रहेगा। वहीं, उत्तर बिहार के सीमावर्ती जिलों में बारिश की संभावना है। हालांकि, बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण राज्य के दक्षिण हिस्से में भी बारिश हो सकती है। राजधानी में शनिवार को दिन भर रुक-रुक कर फुहारें पड़ती रहीं। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि प्रदेश का मौसम काफी तेजी से बदल रहा है। अगले दो दिनों तक इसी तरह मौसम बने रहने की उम्मीद है। वर्तमान में मानसून की रेखा दिल्ली, ग्वालियर होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। मध्य बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। उससे प्रदेश के दक्षिणी भाग में बारिश के आसार बने हैं।

किशनगंज व गोपालगंज में भारी बारिश के आसार

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि उत्तर बिहार के किशनगंज, पश्चिमी चंपारण, अररिया एवं गोपालगंज में भारी बारिश के आसार हैं। उन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। राज्‍य में मानसून सीजन के दौरान सर्वाधिक बारिश पूर्वी और पश्चिम चंपारण जिले के अलावा गोपालगंज के इलाके में होती रही है। मानसून के आगमन के बाद इन जिलों में प्राय: हर रोज ही बारिश हुई है।

इन जिलों के लिए तात्‍कालिक चेतावनी जारी

पटना के मौसम विज्ञान केंद्र ने पश्चिमी चंपारण जिले के कुछ हिस्‍सों में वज्रपात के साथ हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की तात्‍कालिक चेतावनी जारी की है। इसके अलावा बक्‍सर, पूर्वी चंपारण, सिवान और सारण जिले के कुछ हिस्‍सों में भी बारिश हो सकती है।

फिर से बढ़ने लगा है गंगा और पुनपुन का पानी

इधर, पटना और आसपास के इलाकों में एक बार फिर से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। पुनपुन और गंगा नदी का जलस्‍तर एक बार फिर से बढ़ने लगा है। इससे नदी से सटे गांवों के किसानों में चिंता का माहौल है।

chat bot
आपका साथी