Bihar Weather Alert: 16 और 17 को कुछ जिलों में भारी बारिश के आसार, बिहार के सभी जिलों के लिए यलो अलर्ट

Bihar Weather Update News मध्य भारत से गुजर रही मानसून की ट्रफ लाइन राज्य में बढ़ी परेशानी उत्तरी बिहार के अधिकांश जिलों के लिए यलो अलर्ट दक्षिणी हिस्से में सामान्य रहेगा मौसम का मिजाज 16 और 17 को बदल सकती है स्थिति

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Wed, 14 Jul 2021 08:34 AM (IST) Updated:Wed, 14 Jul 2021 08:34 AM (IST)
Bihar Weather Alert: 16 और 17 को कुछ जिलों में भारी बारिश के आसार, बिहार के सभी जिलों के लिए यलो अलर्ट
बिहार के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, जागरण संवाददाता। Bihar Weather Update News: दक्षिण-पश्चिम मानसून के मध्य भारत से गुजरने के कारण उत्तरी भारत के अधिकांश राज्यों का मौसम फिलहाल शुष्क हो गया है। कुछ इलाके में स्थानीय कारणों से हल्की बारिश हो रही है। मौसम में बदलाव के मद्देनजर पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरी बिहार के अधिकांश जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं, दक्षिण बिहार के अधिकांश जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि राज्य का मौसम काफी तेजी से बदल रहा है। वर्तमान में मानसून की ट्रफ लाइन धीरे-धीरे दक्षिण की ओर जा रही है।

अगले तीन दिन तक बारिश की उम्‍मीद कम

फिलहाल, मानसून की ट्रफ लाइन गुजरात के सौराष्ट्र से लेकर महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, होते हुए ओडिशा के रास्ते बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। अगले तीन दिनों तक उत्तरी भारत में बारिश की उम्मीद बहुत कम है। वर्तमान में स्थानीय कारणों से राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो रही है। वहीं, उत्तरी बिहार के कुछ जिलों में 16 एवं 17 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है। खासकर पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सारण, सिवान प्रमुख हैं।

पल-पल बदलते रहा राजधानी का मौसम

राजधानी का मौसम मंगलवार को दिनभर बदलते रहा। सुबह में काफी तेज धूप निकली, लेकिन दोपहर बाद राजधानी का मौसम करवट बदला और आकाश काले बादलों से पट गया। ठंडी हवा भी बहने लगी। शाम चार बजे फिर मौसम साफ हो गया और वातावरण में गर्मी बढ़ गई। उमस से परेशान लोग दिनभर पसीना पोछते रहे। आज शहर के तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई। मंगलवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस, गया में 34.6 एवं भागलपुर में 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 3 दिनों तक उत्तरी भारत में बारिश की उम्मीद बहुत कम 16 और 17 जुलाई को उत्तरी बिहार के कुछ जिलों में भारी बारिश के आसार 36.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड राजधानी का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री गया का तो भागलपुर का 36.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज

chat bot
आपका साथी