Bihar Weather: बिहार में पछुआ हवा और कोहरे से बदला मौसम, पटना से भी अधिक खराब हुई इन शहरों की हवा

Bihar Weather Forecast प्रदेश के कुछ स्थानों पर सुबह हल्का कुहासा छाया रहेगा। हालांकि धूप निकलने के बाद मौसम सामान्य हो जाएगा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अरब सागर में बने हवा के निम्न दबाव का विस्तार झारखंड मध्यप्रदेश की ओर हो रहा है।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 06:29 AM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 06:41 AM (IST)
Bihar Weather: बिहार में पछुआ हवा और कोहरे से बदला मौसम, पटना से भी अधिक खराब हुई इन शहरों की हवा
Bihar Weather: बिहार में ठंड का बढ़ने लगा है असर। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, जागरण संवाददाता। Bihar Weather Forecast: पछुआ हवा में आंशिक वृद्धि होने के कारण अगले 48 घंटों के दौरान रात के पारे में एक से दो डिग्री सेल्सियस गिरावट के आसार हैं। वहीं प्रदेश का मौसम शुष्क बने रहने के साथ आकाश पूर्ण रूप से साफ रहेगा। रात के तापमान में गिरावट आएगी। न्यूनतम तापमान 14-16 डिग्री के बीच बना रहेगा। प्रदेश के कुछ स्थानों पर सुबह हल्का कुहासा छाया रहेगा। हालांकि धूप निकलने के बाद मौसम सामान्य हो जाएगा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अरब सागर में बने हवा के निम्न दबाव का विस्तार झारखंड, मध्यप्रदेश की ओर हो रहा है। इससे प्रदेश में पछुआ हवा की रफ्तार में थोड़ी वृद्धि हुई है। इधर, ठंड के साथ ही राज्‍य में प्रदूषण का असर भी बढ़ रहा है। पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा जैसे शहरों में वायु गुणवत्‍ता सूचकांक काफी चिंताजनक स्‍तर पर पहुंच गया है।

रात के पारे में आएगी गिरावट, पछुआ बढ़ाएगी ठंड 14.7 डिग्री गोपालगंज का रहा न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री पहुंचा पटना का न्यूनतम तापमान 

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश भागों का मौसम शुष्क बना रहा वहीं रात के तापमान में थोड़ी गिरावट देखी गई। गोपालगंज का अधिकतम तापमान 28-30 डिग्री के बीच बना रहा। वहीं गोपालगंज का न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को पटना व इसके आसपास क्षेत्रों में सुबह कोहरा छाए रहने के आसार हैं।

बिहार के प्रमुख शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान

पटना -        30.1     -                16.0 भागलपुर -  29.0     -                17.0 गया -          30.1    -               15.2 मधुबनी -      28.0     -             16.0 मुजफ्फरपुर -  27.2     -             17.7 (अधिकतम व न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)

बिहार के प्रमुख शहरों में प्रदूषण का हाल

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (Central Pollution Control Board) की वेबसाइट के मुताबिक मंगलवार की सुबह छह बजे वायु गुणवत्‍ता सूचकांक (Air Quality Index) पटना के राजबंशीनगर में 307, समनपुरा में 304, मुरादपुर में 258, शिकारपुर में 157, दरभंगा में 373, मुजफ्फरपुर में 352, मोतिहारी में 394, मुंगेर में 352 दर्ज किया गया।

chat bot
आपका साथी