Bihar Weather Forecast: आज पछुआ हवा बढ़ाएगी गर्मी, दो दिनों बाद तेज हवा व बारिश की संभावना

Bihar Weather Forecast गर्म पछुआ हवा के कारण बिहार में गर्मी लगातार बढ़ रही है। हालांकि अगले 24 घंटे बात पटना समेत कई भागों में तापमान गिरने की संभावना है। इससे गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्‍मीद है।

By Amit AlokEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 11:35 AM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 11:35 AM (IST)
Bihar Weather Forecast: आज पछुआ हवा बढ़ाएगी गर्मी, दो दिनों बाद तेज हवा व बारिश की संभावना
बिहार में गर्म हुआ मौसम। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

पटना, जागरण संवाददाता। Bihar Weather Forecast बिहार में पछुआ हवा (Westerly Wind) की गति तेज होने से राजधानी पटना (Patna) समेत प्रदेश के कई शहरों के अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) में एक से दो डिग्री की वृद्धि देखने को मिली है। बुधवार मौसम का सबसे गर्म दिन भी रहा। गुरुवार को भी तापमान में वृद्धि हुई। आगे शुक्रवार को तापमान में हल्‍की गिरावट आने के आसार हैं।

बुधवार को राज्‍य में सबसे गर्म रहा पटना

बुधवार को 42 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ पटना (Patna) राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। वहीं, भागलपुर (Bhagalpur) का अधिकतम तापमान 41.3 और गया का 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  उत्तरी बिहार के कई जिलों के अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों की मानें तो तापमान में वृद्धि का मुख्य कारण आसमान साफ होना व पश्चिमी हवा का प्रवाह लगातार जारी रहना है। 

पटना में 24 घंटे बाद कुछ गिरेगा तापमान

अगले 24 घंटे के बाद राजधानी समेत अन्य जिलों में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की संभावना है। इसके साथ पूर्वा हवा (Easterly Wind) चलेगी, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।

राज्‍य में 17 अप्रैल तक बारिश की संभावना

राज्य के उत्तरी पूर्वी भाग में सतह पर पूर्वी हवा का वातावरण बना हुआ है। इसके कारण आद्रता की मात्रा में वृद्धि (Increase in Humidity) हो रही है। सतह पर आद्रता की वृद्धि होने के कारण राज्य के पूर्वी भाग सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया आदि स्थानों पर 17 अप्रैल तक तेज हवा के साथ बारिश और मेघ गर्जना (Rain and Thunderstorm) की संभावना है। इन जगहों पर मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने 'येलो' अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। राज्य के अन्य हिस्सों में आंशिक बादल (Cloud) छाए रहने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी