Bihar Weather Forecast: बिहार में बदल रहा मौसम का मिजाज, आगे बनेंगे आंधी व वज्रपात के हालात

Bihar Weather Forecast बिहार में इन दिनों मौसम बदल रहा है। पूर्वी हवा के कारण पटना सहित कई जगह तापमान में गिरावट आई है। आगे आंधी व वज्रपात के हालात भी बनने का पूर्वानुमान है। बिहार के मौसम के ताजा अपडेट के लिए पढ़ें यह खबर।

By Amit AlokEdited By: Publish:Wed, 10 Mar 2021 02:04 PM (IST) Updated:Wed, 10 Mar 2021 02:04 PM (IST)
Bihar Weather Forecast: बिहार में बदल रहा मौसम का मिजाज, आगे बनेंगे आंधी व वज्रपात के हालात
बिहार में बदल रहा मौसम का मिजाज। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

पटना, जागरण संवाददाता। Bihar Weather Forecast बिहार में मौसम का मिजाज बदला-बदला सा नजर आ रहा है। पूर्वी हवा के कारण राज्‍य के कई हिस्सों में सूरज के तेवर थोड़े ढीले नजर आ रहे हैं। पटना सहित कई जगह तापमान में गिरावट (Dip in Temperature) आई है। आगे नमी (Moisture) का प्रवाह बढ़ने की वजह से पारा चढ़ने के साथ आंधी (Thunderstorm) की स्थिति बन सकती है।

आर्द्रता व तापमान में गिरावट

इन दिनों हवा में नमी कम होने की वजह से आर्द्रता के प्रतिशत में गिरावट देखने को मिल रही है। बीते 24 घंटे के अंदर पूर्वी हवा के कारण पटना सहित कई अन्य जिलों के तापमान में गिरवाट आई है। पटना का पारा डेढ़ डिग्री तक नीचे आया है। पटना का अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

डेहरी में अधिकतम तापमान

मंगलवार को 34.4 डिग्री अधिकतम व 15.0 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ डेहरी में राज्य का सबसे अधिक व न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। गया का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री रहा। भागलपुर का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री रहा। पूर्णिया का अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

दो दिनों तक बदलाव नहीं

अगले दो दिनों तक दिन के तापमान में विशेष बदलाव के आसार नहीं है। पूरे सूबे में पूर्वी हवा बहती रहेगी। हवा की दिशा बदलने की वजह से नमी की प्रसार लगातार हो रहा है। आने वाले दो से तीन दिनों में दिन और रात के तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की स्थिति नहीं है।

आगे बनेगी आंधी की स्थिति

पटना के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार से पश्चिमी विक्षोभ आरंभ होगा, जो उत्तर-पश्चिम भारत के सीमावर्ती मैदानी इलाकों को प्रभावित करेगा। मौसमविदों की मानें तो नमी आगे का प्रवाह बढ़ने की वजह से पारा चढ़ने के साथ आंधी की स्थिति बन सकती है। इसके साथ राज्‍य के उत्तर-पश्चिमी भाग में कुछ जगहों पर वज्रपात की आशंका बन सकती है।

chat bot
आपका साथी