Bihar Weather: बिहार में बदलने लगा मौसम का मिजाज, एक महीने बाद कमजोर पड़ रहा मानसून

Bihar Weather Alert बिहार में मानसून फिर कमजोर पड़ गया है। वर्तमान में मानसून की ट्रफ लाइन राजस्थान से लेकर मध्य भारत होते हुए बंगाल की खाड़ी तक पहुंच रही है। इससे उत्तरी भारत के अधिकांश राज्यों में मौसम ड्राई हो गया है।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Sun, 11 Jul 2021 06:11 AM (IST) Updated:Sun, 11 Jul 2021 06:11 AM (IST)
Bihar Weather: बिहार में बदलने लगा मौसम का मिजाज, एक महीने बाद कमजोर पड़ रहा मानसून
बिहार में करीब एक महीने के बाद बारिश पर विराम लगने की संभावना। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, जागरण संवाददाता। Bihar Weather Alert: बिहार में मानसून फिर कमजोर पड़ गया है। वर्तमान में मानसून की ट्रफ लाइन राजस्थान से लेकर मध्य भारत होते हुए बंगाल की खाड़ी तक पहुंच रही है। इससे उत्तरी भारत के अधिकांश राज्यों में मौसम ड्राई हो गया है। बिहार में भी अब शनिवार को स्थानीय कारणों से कुछ इलाके में बारिश हुई। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि राज्य में मानसून फिलहाल काफी कमजोर पड़ गया है। अब उसे एक सप्ताह के बाद ही सक्रिय होने की उम्मीद है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि जून की तुलना में जुलाई में बारिश में कमी आई है। अगले एक सप्ताह में सामान्य से भी कम बारिश होने की उम्मीद है।

राज्य में 69 फीसद अधिक मिलीमीटर बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है जून में राज्य में झमाझम बारिश हुई थी। जुलाई में बारिश में कुछ कमी आई है, लेकिन अब तक राज्य में औसत से ज्यादा बारिश हुई है। एक जून से 10 जुलाई तक राज्य में 278 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए। अब तक राज्य में 469 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो सामान्य से 69 फीसद ज्यादा बारिश हुई है। अगले एक सप्ताह में बारिश सामान्य से भी कम होने की उम्मीद है।

बिहार में अब स्थानीय कारणों से कुछ इलाके में हो रही बारिश अगले एक सप्ताह में सामान्य से भी कम बारिश होने की उम्मीद 1 जून से 10 जुलाई तक राज्य में 278 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए 469 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो सामान्य से 69 फीसद ज्यादा

बारिश थमते ही पटना में बढ़ी उमस

शनिवार को राजधानी का वातावरण शुष्क रहा। दिनभर वातावरण में उमस बनी रही। लोग पसीने से तरबतर होते रहे। रविवार से वातावरण में गर्मी और बढऩे की उम्मीद है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि वर्तमान में तेज धूप होने पर गर्मी बढ़ सकती है। स्थानीय कारणों से कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हो सकती है।

chat bot
आपका साथी