Bihar Weather: बिहार में बारिश बंद होते ही गिरने लगा तापमान, पूरे महीने सामान्‍य रहेगा मौसम का मिजाज

Bihar Weather Forecast बिहार से मानसून की विदाई आरंभ हो गई है। रविवार को प्रदेश के मोतिहारी गया से मानसून की विदाई होने लगी है। मानसून की विदाई देश के अंबिकापुर मांडला इंदौर गांधीनगर राजकोट पोरबंदर से हो रही है।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 06:26 AM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 06:26 AM (IST)
Bihar Weather: बिहार में बारिश बंद होते ही गिरने लगा तापमान, पूरे महीने सामान्‍य रहेगा मौसम का मिजाज
बिहार में मौसम का बदलने लगा है मिजाज। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, जागरण संवाददाता। Bihar Weather Forecast: बिहार से मानसून की विदाई आरंभ हो गई है। रविवार को प्रदेश के मोतिहारी, गया से मानसून की विदाई होने लगी है। मानसून की विदाई देश के अंबिकापुर, मांडला, इंदौर, गांधीनगर, राजकोट, पोरबंदर से हो रही है। पटना का अधिकतम तापमान 33.8 तो न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान औरंगाबाद का 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र पटना से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रदेश के कुछ हिस्सों से अगले दो से तीन दिनों में मानसून की विदाई होगी। इसके साथ ही मौसम भी करवट लेने लगा है।

बारिश में कमी के साथ तापमान में गिरावट की शुरुआत

प्रदेश में बारिश की गतिविधियों पर विराम लगने के साथ पारे में गिरावट आने से लोगों को सुबह व रात में हल्के ठंड का अहसास हो रहा है। अक्टूबर के अंत तक प्रदेश में गुलाबी ठंड का अहसास होने लगेगा। हालांकि, नवंबर में ठंड का असर प्रदेश में दिखेगा। बीते 24 घंटों के दौरान पटना के अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट आई है।

मानसून की विदाई के साथ ही पारे में आएगी गिरावट 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया  पटना का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस सर्वाधिक तापमान प्रदेश में दर्ज किया गया औरंगाबाद का

आज मौसम का सामान्‍य रहने की उम्‍मीद

सोमवार को पटना समेत इसके आसपास व विभिन्न जिलों का मौसम सामन्य रहने का पूर्वानुमान है। दिन में धूप निकलने के साथ मौसम सामान्य रहेगा। मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार प्रदेश का मौसम 14 अक्टूबर तक सामान्य रहने का पूर्वानुमान है।

chat bot
आपका साथी