Bihar Weather: बिहार में फिर से लौटी बारिश; चंपारण, सारण, गोपालगंज, सिवान सहित पूरे बिहार के लिए येलो अलर्ट

Bihar Weather Forecast बिहार में बारिश का सिलसिला फिर से शुरू हो गया है। पटना के मौसम विज्ञान केंद्र ने पूरे राज्‍य के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। चंपारण सारण सिवान गोपालगंज सहित इन जिलों में बारिश का असर अधिक रहेगा।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 06:25 AM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 06:25 AM (IST)
Bihar Weather: बिहार में फिर से लौटी बारिश; चंपारण, सारण, गोपालगंज, सिवान सहित पूरे बिहार के लिए येलो अलर्ट
बिहार में बारिश का सिलसिला शुरू। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, जागरण टीम। Bihar Weather Forecast: बिहार में मौसम का मिजाज रविवार से ही बदलने लगा है। मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्‍य में 17 से 21 अक्‍टूबर के बीच बारिश होने की प्रबल संभावना है। इसकी शुरुआत रविवार को हो चुकी है। 18 और 19 अक्‍टूबर को राज्‍य के ज्‍यादातर हिस्‍सों में बारिश के आसार हैं। पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सिवान, सारण और गोपालगंज के साथ ही इससे लगने वाले जिलों में बारिश का प्रभाव अधिक रहने की उम्‍मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में पूर्वी हवा का प्रभाव अगले दो दिनों तक बने रहने की संभावना है। दो दिनों बाद प्रदेश में पछुआ हवा का प्रवाह होने से तापमान में गिरावट आएगी। वहीं, देर शाम राजधानी सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

प्रदेश में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल रहा है। आद्र्रता और तापमान बढऩे से लोग परेशान हैं। मौसमविदें की मानें तो मानसून की विदाई देर से होने पर सूबे के तापमान पर भी असर पड़ा है। प्रदेश में पूर्वी हवा का प्रभाव होने से तापमान में वृद्धि देखने को मिल रहा है। इन दिनों प्रदेश में आसमान पूरी तरह साफ होने के कारण सूर्य की किरणें बिना रुकावट धरती पर आ रही है। वहीं, एक निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तरी तेलंगाना और इसके आसपास बना है। इसका झुकाव दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर हो रहा है।

प्रदेश के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व, दक्षिण-पूर्व जिले के एक या दो स्थानों पर बिजली के साथ मेघ गर्जन और बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं, पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान दो डिग्री ऊपर  25.6 डिग्री दर्ज किया गया।

मानसून की विदाई देर से होने पर सूबे के तापमान पर भी पड़ रहा असर प्रदेश के कई हिस्से में बिजली के साथ मेघ गर्जन व बारिश का पूर्वानुमान 35.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज, सामान्य से तीन डिग्री अधिक 25.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज, सामान्य से दो डिग्री ऊपर

शहर - तापमान

पटना -        35.4 गया -         32.6 भागलपुर -    34.2 पूर्णिया -       32.2 मुजफ्फरपुर -   32.2 (अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)
chat bot
आपका साथी